Shardiya Navratri 2022 Dreams: इस शारदीय नवरात्री में सपने में दिख रहा है हाथी? तो जानिए क्या हैं संकेत

Shardiya Navratri 2022 Dream: इस बार शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आने वाली हैं। क्या आप जानते हैं कि सपने में हाथी दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। सपने में हाथी दिखना जीवन में चल रही समस्याओं के दूर होने का संकेत माना जाता है।

Shardiya Navratri 2022 Dream
नवरात्री में सपने में हाथी दिखने के होते हैं ये 5 संकेत 
मुख्य बातें
  • 26 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि
  • इस बार हाथी की सवारी पर आएंगी मां दुर्गा
  • जानें, सपने में हाथी दिखने का क्या होता है मतलब

Shardiya Navratri 2022 Dream: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है और इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा जब हाथी पर सवार होकर आती हैं तो सर्वत्र सुख सम्पन्नता बढ़ती है। यह जोरदार बारिश और चारों ओर हरियाली होने का संकेत होता है। ऐसे में देवी के साधकों के घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं रहती है। क्या आप जानते हैं कि सपने में हाथी का दिखना भी बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि सपने में हाथी दिखना किस बात का संकेत होता है।

सफेद हाथी 

सपने में सफेद हाथियों का झुंड दिखना बहुत शुभ माना जाता है। ये इंसान के जीवन में खुशियां आने का संकेत होता है। ये घर में सुख, शांति और संतुष्टि बने रहने का इशारा होता है।

Also Read: Jitiya Vrat 2022 Date, Puja Timings: आज या कल, जीवित्पुत्रिका व्रत कब? देखें पूजा के लिए शुभ व‌ अशुभ मुहूर्त

हाथी का बच्चा

अगर सपने में आपको हाथी का बच्चा दिखाई दे तो ये जीवन में शुभ समाचार आने का संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में जल्दी ही कोई बड़ी खुशखबरी आने वाली है।

पत्थर का हाथी

सपने में पत्थर का हाथी दिखना भी बहुत शुभ माना जाता है। ये आपके शत्रुओं के परास्त होने का संकेत है। जो लोग कार्यस्थल पर सहकर्मियों के षडयंत्र से परेशान हो रहे थे, उनकी ये समस्या अब जल्दी ही हल होने वाली है।

Also Read: Indira Ekadashi 2022: इंदिरा एकादशी की पूजा से पितरों को मिलता है मोक्ष, श्राद्धपक्ष में जरूर करें यह व्रत

बारिश में हाथी

अगर आपको बारिश में नहाता हुआ हाथी दिखाई दे तो ये आपकी आर्थिक स्थिति संवरने का संकेत है। इसका मतलब है कि माता लक्ष्मी की कृपा से आपके ऊपर धन की वर्षा होने वाली है।

काला हाथी

सपने में काले रंग का हाथी दिखना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि सपने में काला हाथी दिखने का मतलब है कि आपके किसी खास कार्य में बाधा उत्पन्न होने वाली है। सपने में काला हाथी दिखने के बाद हमें बहुत सतर्कता के साथ कोई कदम उठाना चाहिए।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर