Vastu Tips: पलंग के नीचे कभी ना रखें ये चीजें, पति-पत्नी में होता है मनमुटाव

Bed Vastu Tips: बेडरूम (Bedroom) में सबसे महत्वपूर्ण वस्तु पलंग (Bed) होती है। क्योंकि इसमें हम सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। पलंग सिर्फ सोने के लिए ही नहीं होता, बल्कि इसका हमारे स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए ना सिर्फ पलंग के ऊपर बल्कि इसके नीचे भी साफ-सफाई रखने की जरूरत है। वास्तु (Vastu) के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे कभी भी पलंग के नीचे नहीं रखना चाहिए।

Vastu Tips
वास्तु टिप्स 
मुख्य बातें
  • बेडरूम पर पड़ता है शुक्र और चंद्रमा का प्रभाव
  • वास्तु में बताया गया है किन चीजों को बेड के नीचे नहीं रखना चाहिए
  • पलंग का हमारी सेहत और मन पर पड़ता है गहरा प्रभाव

Vastu Tips For Bed: घर की हर एक चीज वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) से जुड़ी होती है। घर का मुख्य द्वार, खिड़की और दरवाजे से लेकर सोने वाले पलंग (Bed) से भी वास्तु जुड़ी होती है। अगर ये सही तरीके से रखी हुई हैं तो घर पर सकारात्मक ऊर्जा (positive energy) का संचार होता है। लेकिन इन्हें गलत तरीके से रखने पर घर पर नकारात्मकता ((Negativity)) आती है। बात अगर बेडरूम की करें तो ज्योतिषशास्त्र (Astrology) के अनुसार बेडरूम में शुक्र और चंद्रमा का प्रभाव होता है। इसलिए अगर इस कमरे में जरा भी गड़बड़ी होती है तो इससे पति-पत्नी के बीच मनमुटाव होने लगता है। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे पलंग से जुड़ी कुछ वास्तु टिप्स (Vastu Tips) के बारे में।

Also Read: Prayaschit Ka Marg: गलती से हो गया है पाप तो फिक्र न करें, ऐसे कमाएं जीवन में पुण्य

बेडरूम में पलंग सबसे महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी में दंपत्ति सबसे अधिक समय बिताते हैं। कम से कम 7-8 घंटे की नींद लोग पलंग पर ही पूरी करते हैं। आमतौर पर पलंग की सफाई ऊपर से तो कर दी जाती है।लेकिन वास्तु शास्त्र में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि पलंग के नीचे किन चीजों को नहीं रखना चाहिए। अगर आपके पलंग के नीचे भी ये चीजें हैं तो इसे आज ही हटा लीजिए। क्योंकि इन्ही के कारण पति-पत्नी के बीच अनबन होती है और कभी-कभी छोटी-मोटी अनबन या मनमुटाव भी बड़ा रूप ले लेती है, जिससे पति-पत्नी का खूबसूरत रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाता है। जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं, जिसे पलंग के नीचे नहीं रखना चाहिए।

Also Read: Sarp And Kalash Sthapana: नया मकान बनाते समय नींव में क्यों गाड़ा जाता है सर्प और कलश, जानें इसका लाभ

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण- जिस पलंग पर पति-पत्नी सोते हों, उसमें कभी भी खराब या बंद पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखने चाहिए।

झाड़ू- झाड़ू धन-वैभव से जुड़ा होता है। इसलिए इसे पलंग के नीचे रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार पलंग के नीचे झाड़ू रखने से नकारात्मकता आती है और आर्थिक परेशानियों (Financial Problem) का भी सामना करना पड़ता है।

आभूषण- पलंग के नीचे सोना-चांदी या किसी अन्य धातु के जेवर भी नहीं रखने चाहिए। यहां तक कि गद्दे के नीचे भी गहने नहीं रखने चाहिए।

जूते-चप्पल– पलंग के नीचे या आसपास जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे भी नकारात्मकता (Negativity) आती है। इसलिए हमेशा बेडरूम से बाहर जूते चप्पल उतार कर अंदर आएं।

बेकार कपड़ों की गठरी- बेकार, कटे-फटे या पुराने कपड़ों की गठरी भी पलंग ने नीचे ना रखें। ये अनिद्रा का कारण बन सकता है और इससे पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बढ़ता है।

इसके अवाला इस बात का भी खास ख्याल रखें कि पति-पत्नी जिस पलंग पर सोते हों उसमें ऐसा गद्दा या मैटरेस ना बिछाएं जो दो भागों में बंटा हो। जिस साइज का पलंग है उसी साइज का एक ही गद्दा पलंग पर लगाना चाहिए। इससे पति पत्नी के रिश्ते में सामंजस्य बना रहता है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर