अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 19 जून, 2021: धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है 19 का संयुक्त अंक, जानिए अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 19 June 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज शनिवार का दिन।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal predictions 19 June 2021
19 जून अंक राशिफल, Ank jyotish 
मुख्य बातें
  • आज अंक 01 सूर्य व 09 मंगल का रहेगा संयुक्त प्रभाव।
  • भौतिक सफलता देता है 19 का संयुक्त अंक।
  • अंक 03 के मित्र अंक हैं 01, 02 तथा 09।

19 जून 2021 का अंक राशिफल: आज 19 जून 2021 है। 19 का संयुक्त अंक धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक आर्थिक रूप से बहुत ही शुभ होता है। यह भौतिक सफलता का सन्युक्त अंक है। इसमें अंक 01 सूर्य व 09 मंगल का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 19-06-2021 का भाग्यांक 03 रहेगा।

अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01,02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 19 जून का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक01
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 03 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी।सूर्य व भाग्य स्वामी गुरु मित्र हैं। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। मूंग का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रोग्रेस है। अंकस्वामी चंद्रमा व भाग्यस्वामी गुरु मित्र हैं। नामांक 04 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में किसी नवीन कार्य की संभावना है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 03 मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 05 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 01 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में अंकस्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी गुरु का सपोर्ट है।सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। गुरु व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में गुरु, सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र रोग दे सकता है। गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर