Panchang Today, 12 नवंबर 2021 का पंचांग: धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का करें पाठ, जानें आज का शुभ मुहूर्त

12th November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए आज के दिन के शुभ समय और राहुकाल। 12 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Aaj Ka panchang 12th November 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 12th November 2021, 11 नवंबर 2021 का पंचांग
12 नवंबर 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • शुक्रवार को चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है।
  • धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।
  • लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।

12 November 2021 ka Panchang:  पक्ष की नवमी है तथा धनिष्ठा नक्षत्र है। आज अक्षय नवमी पूजा है। विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।व्रत के दिन अन्न दान व गाय की पूजा व उसको रोटी, गुड़, पालक इत्यादि भोजन देेेकर पुण्य प्राप्त करें।शुक्रवार को चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 12 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 12 नवंबर 2021
दिवस शुक्रवार
माह कार्तिक, शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी
सूर्योदय 06:45am
सूर्यास्त 05:25 pm
नक्षत्र धनिष्ठा
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि कुम्भ
करण बालव
योग ध्रुव 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58am से12:51pm तक
विजय मुहूर्त 02:43pm से 03:39pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04pm से 07:29pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल10:30 बजे से 12 बजे तक। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर