आज का पंचांग, 19 जून 2021: कब लगेगा राहुकाल और किस समय है शनिवार के शुभ मुहूर्त, देखिए दिन का पंचांग

Aaj ka Panchnag, 19 June 2021: जानिए 19 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त। पंचांग से मिलेगा शनिवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 19 June 2021 today
आज का पंचांग 19 जून, aaj ka panchang 19th June 2021 
मुख्य बातें
  • शनिवार को ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि।
  • भगवान शिव की उपासना के साथ करें माता दुर्गा की पूजा।
  • जानिए पूरे दिन की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

19 जून 2021 का पंचांग: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की नवमी है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है। आज रुद्राभिषेक करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज महामृत्युंजय मंत्र के जप का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 19 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 19 जून 2021
दिवस शनिवार 
माह ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी
सूर्योदय 05:27 am
सूर्यास्त 07:19 pm
नक्षत्र

हस्त 08:30 pm तक फिर चित्रा

सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि कन्या
करण बालव 07:45 am तक फिर कौलव
योग

वरीयान

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:54 am से12:50 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:59 pm से 07:30 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस समय के दौरान कोई भी शुभ या मंगल कार्य आरंभ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर