30 अगस्त 2021 का पंचांग: जन्माष्टमी में करें कृष्ण जन्म जी की करें विधिवत पूजा, जानिए आज का मुहूर्त और राहुकाल

30th August 2021 ka Panchang: जानिए 30 अगस्त की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से होगा सोमवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

aaj ka panchang 30th August 2021|
पंचांग, aaj ka panchang  
मुख्य बातें
  • आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी है।
  • व्रत रहें व कृष्ण जन्म जी की विधिवत पूजा करें।
  • भगवान कृष्ण इस धरा पर पूर्ण ब्रम्ह के रूप में अवतार लिए थे।

30th August 2021 ka Panchang:  आज 2078आनंद, विक्रम संवत भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है।आज कृतिका नक्षत्र है।06:39 am के बाद रोहिणी है। आज भगवान कृष्ण इस धरा पर पूर्ण ब्रम्ह के रूप में अवतार लिए थे।आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी है। कन्हैया का जन्मदिवस पूरे उत्सव के रूप में मनाएं।  व्रत रहें व कृष्ण जन्म जी की विधिवत पूजा करें।

आज सोमवार है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 30 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 30 अगस्त 2021
दिवस सोमवार
माह भाद्रपद, कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी 
सूर्योदय 06:03am
सूर्यास्त 06:41pm
नक्षत्र कृतिका06:39am तक फिर रोहिणी
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि वृष
करण बालव12:45 pm तक फिर कौलव
योग व्याघात07:47am तक  फिर हर्षण
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57am से12:52pm तक
विजय मुहूर्त 02:42pm से 03:35pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:08pm से 07:27pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल7:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर