31 अगस्त 2021 का पंचांग: भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ करें राधा जी की पूजा, जानिए आज का मुहूर्त और राहुकाल

31 August 2021 ka Panchang: जानिए 31 अगस्त की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से होगा मंगलवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

aaj ka panchang 31 August 2021
aaj ka panchang 31 August 2021 
मुख्य बातें
  • विष्णु जी की विधिवत पूजा करें।
  • श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

31 August 2021 ka Panchang:  आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की नवमी है।आज रोहिणी नक्षत्र 09:45am तक है फिर मृगशिरा है। भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ राधा जी की पूजा भी करें।आज अन्न दान का बहुत महत्व है।

विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। मंगल  के बीज मंत्र के जप का दिवस है। चन्द्रमा वृष में है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।

शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 31 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 31 अगस्त 2021
दिवस मंगलवार
माह भाद्रपद, कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी
सूर्योदय 06:03am
सूर्यास्त 06:37 pm
नक्षत्र रोहिणी
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि वृष
करण तैतिल13:18pm तक फिर गर
योग हर्षण 08:48am तक फिर वज्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57am से12:55pm तक। 
विजय मुहूर्त 02:46pm से 03:37pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:08pm से 07:28pm तक

आज राहुकाल 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर