Vastu decoration: नए साल में घर सजाने के लिए अपनाएं ये 5 वास्तु टिप्स, कभी नहीं होगी धन संपत्ति की कमी

वास्तु टिप्‍स
Updated Dec 24, 2019 | 10:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Vastu decoration living room: नए साल के स्वागत के लिए लोगों ने अपने घरों को सजाना शुरू कर दिया है। इस मौके पर अगर आप वास्‍तु को ध्‍यान में रख कर घर सजाएंगी तो आपका परिवार खूब तरक्‍की करेगा। 

vastu tips for decorating the home
vastu tips for decorating the home  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नए साल के स्वागत के लिए लोगों ने अपने घरों को भी नए तरीके से सजाना शुरु कर दिया है
  • घर के हर कोने की सफाई करें
  • ध्यान रखें कि दीवारों को कलर करवाने के लिए रंगों का चुनाव वास्तु के हिसाब से होना चाहिए

चारों तरफ नए वर्ष यानि 2020 के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। महज कुछ ही दिनों बाद पुराने साल को बॉय बोलकर नया साल दस्तक देने वाला है। कोई विदेश जाकर न्यू ईयर मनाने की प्लानिंग कर रहा है तो कोई फैमिली ट्रिप पर अपनी पसंदीदा जगह जाने का टिकट ले चुका है। बड़ों और बच्चों सभी में नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपने घर पर ही दोस्तों के साथ न्यू ईयर मनाने की तैयारियां कर रहे हैं।

नए साल के स्वागत के लिए लोगों ने अपने घरों को भी नए तरीके से सजाना शुरु कर दिया है। जब आप नए तरीके से अपना घर सजा ही रहे हैं तो घर की सजावट के दौरान अगर आप वास्तु का थोड़ा ध्यान रखेंगे तो न सिर्फ आपका घर अच्छी तरह से संवरेगा बल्कि आपके घर की आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी और चारों तरफ से धन की वर्षा होगी। आइये जानते हैं नए वर्ष का स्वागत करने के लिए वास्तु के अनुसार घर को कैसे सजाना चाहिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Anju Gumber (@plantsandmore_) on

दीवारों पर करवाएं इस रंग का पेंट
नए साल के स्वागत के लिए घरों को सजाने के लिए जाहिर है कि पहले घर की साफ सफाई की जरूरत पड़ेगी। घर के हर कोने की सफाई करें और अगर घर की दीवारों का रंग फीका पड़ गया है तो दीवारों को भी कलर करवाएं। लेकिन यह ध्यान रखें कि दीवारों को कलर करवाने के लिए रंगों का चुनाव वास्तु के हिसाब से होना चाहिए। घर की दीवारें पीला, गुलाबी, ऑरेंज और ब्राइट कलर से रंगवाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और धन संपदा में वृद्धि होती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by IDC Designs (@_idcdesigns_) on

घर के मुख्य द्वार को ऐसे सजाएं
किसी भी घर की पहचान उसके मुख्य द्वार से होती है। मुख्य द्वार से सिर्फ मनुष्य ही घर में प्रवेश नहीं करता बल्कि इसी द्वार से माता लक्ष्मी और ऊर्जा भी घर के अंदर प्रवेश करती है। इसलिए मुख्य द्वार की सजावट के दौरान वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर के मुख्य द्वार के सामने कोई पेड़ और कोई गड्ढा नहीं होना चाहिए। इसके अलावा मेन डोर के पास डस्टबिन भी नहीं रखना चाहिए। इन चीजों से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए और रंग बिरंगे रंगों से रंगोली बनानी चाहिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by homesofinspiration (@homesofinspiration) on

घर में न रखें ये सामान
नए वर्ष पर यदि आपके घर में दीवार पर लगी घड़ी बंद हो गई है तो इसमें सेल लगाएं या फिर घर से बाहर निकाल दें। इसके अलावा घर में टूटी हुई झाड़ू, शीशी और भगवान की टूटी हुई मूर्ति रखना भी अशुभ होता है। इतना ही नहीं घर के टूटे हुए बर्तनों को रसोई से बाहर निकाल दें। इसके अलावा यदि आपकी रसोई में कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गया है तो उसे या तो ठीक करवा लें या फिर रसोई से हटा दें। टूटी हुई चीजों से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है इसलिए इन्हें घर में ना रखें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Superna Roy (@suppus_home) on

घर में लगाएं ये पौधे
वास्तु के अनुसार घर को पेड़ पौधों से सजाने से हमेशा सुख समृद्धि आती है। इसलिए नए वर्ष के स्वागत के लिए जब अपना घर सजाएं तो घर के आंगन में गुलर का पौधा लगाना ना भूलें। इसके साथ ही घर के उत्तर दिशा में कनक या चम्पा का पौधा लगाएं। जिन वृक्षों पर कीड़े, सांप, मधुमक्खी, चीटियां और उल्लू आते हैं उन्हें बागीचे में ना लगाएं। वास्तु के अनुसार घर को पेड़ पौधों से सजाने से न सिर्फ घर का वातारवण तरोताजा होगा बल्कि घर सुख शांति से भरा रहेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Code Silver (@codesilver) on

घर में जरूर रखें ये सामान
नए साल पर वास्तु के अनुसार घर सजाते समय घर में ऐसी चीजें जरुर रखें जिससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आए और घर के सभी सदस्य पॉजिटिव फील करें। अपने घर में कछुआ जरूर रखें। कछुआ गुड लक का प्रतीक है और इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसके अलावा वास्तुशास्त्र में क्रिस्टल का भी बहुत महत्व है। घर में क्रिस्टल रखने से यह घर को रोशन करता है और सुखद अनुभूति प्रदान करता है। घर में रॉक सॉल्ट लैंप भी जरूर रखें। इसकी धीमी रोशनी रिश्तों को सुधारती है और तनाव को भी दूर करती है।

इस तरह नए वर्ष का स्वागत करने के लिए घर सजाते समय इन पांच वास्तु टिप्स को आजमाएं। इससे आपका घर देखने में भी सुंदर लगेगा और घर में सुख समृद्धि भी आएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर