makar sankranti 2021 rashifal : मकर संक्रांति का राशियों पड़ेगा क्या प्रभाव? बन रहे कुछ बहुत ही शुभ योग

Mankar Sankranti Rashifal 2021: साल 2021 की मकर संक्रांति कुछ शुभ योग अपने साथ लेकर आ रही है। यहां जानिए किस राशि पर इस बार त्यौहार का क्या असर पड़ेगा।

Makar Sankranti impact on Zodiac Signs
मकर संक्रांति का राशियों पर प्रभाव 
मुख्य बातें
  • 14 जनवरी से 14 फरवरी तक अपने पुत्र शनि की राशि में रहेंगे सूर्य।
  • सूर्य का मकर राशि में होता है बहुत ही शुभ।
  • पवित्र नदी में स्नान के बाद दान से मिलेगा शुभफल।

Mankar Sankranti Impact on Zodiac Signs in Hindi: सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 14 जनवरी 2021 को सूर्य धनु से मकर में प्रवेश कर एक माह उसमें रहेंगे। मकर का स्वामीग्रह शनि है। सूर्य 14 जनवरी से 14 फरवरी तक अपने पुत्र शनि की राशि मे रहेंगे। सूर्य आत्मा हैं। पिता का कारक ग्रह है।

सूर्य का मकर में होना बहुत ही शुभ है। पवित्र नदी में स्नान करें। दान पुण्य करें। तिल व गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है व इसका दान अनंत गुणा फलदायी है।

मेष- व्यवसाय में किसी नए कार्य को प्रारंभ करेंगे।  हेल्थ में सुधार आते रहेंगे। जॉब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए।राजनीति में सफलता मिलेगी।लाल रंग शुभ है।प्रत्येक रविवार को अन्न दान करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

वृष- जॉब में आपकी स्थिति अब बहुत ही बेहतर होगी।आप व्यवसाय को और बेहतर करेंगे।राजनीति में कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। आध्यात्मिकता को विस्तार मिलेगा। प्रत्येक रविवार को गेहुं का दान करें। हरा रंग शुभ है। 

मिथुन- मकर में सूर्य का गोचर बहुत ही शुभ है। स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। तिल का दान बहुत ही शुभ है। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक रविवार को गुड़ खिलाएं। 

कर्क- राजनीति से सम्बद्ध जातकों के लिए सफलता का समय है। जमीन या वाहन क्रय कर सकते हैं। व्यवसाय में मित्र आपकी मदद करेंगे। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। तिल का दान करते रहें। 

सिंह-  जॉब व व्यवसाय  में सफलता का समय है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें । नारंगी रंग शुभ है। गाय को भोजन देते रहें। भगवान सूर्य की उपासना करते रहें। 

कन्या- यह संक्रन्ति आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण  है। आप कई महत्वपूर्ण  व बड़े निर्णय इस समय लेंगे। लाल रंग शुभ है।  प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। जॉब व व्यवसाय के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय  है। हनुमान जी की उपासना करते रहें।

तुला- यह समय जॉब के लिए बहुत ही शुभ है। यह माह राजनीतिज्ञों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। सूर्य व्यवसाय में आपकी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान होंगे। नीला रंग शुभ है।

वृश्चिक- गृह निर्माण से सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे ।व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। आर्थिक सुख में भी सफलता है। लाल रंग शुभ है।

धनु- व्यवसाय सम्बन्धी किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।  तिल, गुड़ व अन्न इत्यादि का प्रतिदिन दान करते रहें। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

मकर- सूर्य एक माह इसी राशि में रहेंगे।आपका मृदुल व्यवहार बहुत कार्य करेगा। जॉब में विशेष सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है।तिल का दान करते रहें।

कुम्भ- राजनीति में आशातीत सफलता मिलेगी।  गृह निर्माण सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। स्वास्थ्य सुख की बाधाएं दूर होंगी। हरा रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को सूर्य के बीज मंत्र का जप करें व गुड़ का दान करें।

मीन- जॉब सम्बन्धित कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। व्यवसाय में आपके लिए उपलब्धियों का समय है। सूर्य का यह गोचर जॉब की दृष्टि से कोई बड़ा अवसर दे सकता है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।गुड़ व तिल का दान करें। लाल रंग शुभ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर