Apple: गूगल ट्रांसलेट को टक्कर देने के लिए एप्पल ने तैयार किया नया ट्रांसलेट ऐप, 11 भाषाओं में करेगा अनुवाद

Apple Tranlation App: गूगल ट्रांसलेट को चुनौती देने के लिए एप्पल ने नया ट्रांसलेट ऐप तैयार किया है। जो भाषाओं में साइड बाय-साइड ट्रांसलेशन ऑफर करता है। आइए जानते हैं इसके फीचर।

Apple Tranlation App
एप्पल ने तैयार किया नया ट्रांसलेट ऐप 
मुख्य बातें
  • एप्पल ने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में iOS14 को पेश किया है
  • इसके साथ ही एक नया ट्रांसलेशन ऐप भी जोड़ा गया है।
  • यह 11 भाषाओं के लिए सपोर्ट के साथ आता है।

एप्पल ने हाल ही में मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में iOS14 को पेश किया है। iOS14 में एक नया ट्रांसलेशन ऐप को जोड़ा गया है, जो भाषाओं में साइड बाय-साइड ट्रांसलेशन ऑफर करता है। क्यूपर्टिनो आधारित तकनीकी के साथ यह ऐप गूगल ट्रांसलेट को कड़ी टक्कर देगा। इसके अलावा यह 11 भाषाओं के लिए सपोर्ट के साथ आता है। एप्पल द्वारा ट्रांसलेट एप में वॉयस और टेक्स्ट ट्रांसलेशन के लिए ऑफलाइन मोड भी है। वहीं आईफोन और आईपैड टच यूजर्स को इस साल के अंत तक नेक्स्ट जेनरेशन के आईओएस अपडेट प्राप्त करने के लिए उम्मीद की जा रही है।

ट्रांसलेशन ऐप के फीचर

  • एप्पल के अनुसार अनुवाद ऐप iOS 14 के साथ लोड है और यह अरबी,चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली, रूसी और स्पेनिश सहित 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है। ऐप योग्य iPhone मॉडल पर लैंडस्केप मोड में भी काम करता है। 
  • यूजर्स स्वचालित भाषा पहचानने के लिए इन-ऐप माइक्रोफोन का उपयोग कर सकते हैं। एप्पल के इस फीचर को कन्वर्सेशन मोड कहा जाता है और भाषा को डाउनलोड करने का काम करता है। जब इंटरनेट कनेक्शन नहीं होगा तब भी यह काम करेगा।
  • एडवांस ऑन-डिवाइस इंटेलिजेंस आपको अपनी आवाज को एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद करने देता है। ऐप आपकी भाषा का पता लगाता है और फिर उसे टारगेट भाषा में ट्रांसलेट करके ऑडियो प्रदान करता है। कंपनी के मुताबिक डाउनलोड की गई भाषाओं को बिना इंटरनेट के भी आवाज की मदद से अनुवाद किया जा सकता है।
  • इसके अलावा ऐप यूजर्स को ऐप के अंदर 'पसंदीदा' के रूप में हिस्ट्री को देखने या ट्रांसलेट वाक्यांशों को सेव करने का ऑप्शन दे रहा है। एप्पल द्वारा ट्रांसलेट ऐप में आगे एक इनबिल्ट डिक्शनरी भी है, जिसे यूजर्स किसी शब्द की परिभाषा को देख सकते हैं, ताकी वे प्लेटफॉर्म पर बने रहें। इस सुविधा का उपयोग किसी भी शब्द को केवल टैप करके किया जा सकता है।

IPadOS 14 के साथ ट्रांसलेशन फीचर

  • एप्पल आईपैड यूजर्स को सफारी में नए iPadOS 14 अपडेट के साथ पूरे वेब पेजों का अनुवाद करने की अनुमति देता है। सफारी ब्राइजर में एड्रेस फील्ड में एक अनुवाद आइकन शामिल होगा, जिसका उपयोग वेब पेजों के अनुवाद के लिए किया जा सकता है। हालांकि यह अमेरिका और कनाडा में यूजर्स के लिए सीमित होगा।
  • एप्पल भी सिरी अनुवाद में सुधार कर रहा है जो अब 65 से अधिक भाषा जोड़े का सपोर्ट करता है। भारत में यूजर्स अंग्रेजी से कोरियाई में भाषण को अनुवाद कर सकते हैं।
अगली खबर