Bengaluru: बाढ़ में फंस गए 'भगवान गणेश', घुटने तक भरे पानी में चलने को हुए मजबूर

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 06, 2022 | 16:19 IST

Bengaluru Flood: भारी बारिश की वजह से सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा है गई है। इस दौरान एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वीडियो में भगवान गणेश का वेश धारण किए एक शख्स बाढ़ में फंसा हुआ नजर आ रहा है।

ganesh
बाढ़  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बारिश के कारण आई बाढ़ ने बेंगलुरु में मचाई तबाही
  • बाढ़ से विला और महंगे अपार्टमेंट पानी से भरे
  • बेंगलुरु में बाढ़ के दौरान फंसे 'गणेश भगवान'

Bengaluru Flood: भारत की 'सिलिकॉन वैली' बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश होने की वजह से तबाही मच गई है। बारिश की वजह से मुख्य सड़कें जलमग्न हो गई हैं। अपार्टमेंट परिसरों और लोगों के घरों में इतना पानी भर गया है कि लोगों का वहां पर रहना मुश्किल हो गया है। लोग अपने घरों को छोड़-छोड़कर सुरक्षित जगहों पर भाग रहे हैं। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा है गई है। इस दौरान एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

इस वीडियो में भगवान गणेश का वेश धारण किए एक शख्स बाढ़ में फंसा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स भगवान गणेश का वेश धारण किया हुआ है और घुटने तक भरे पानी में चल रहा है। इस बीच उसके पीछे सड़क पर यातायात बुरी तरह प्रभावित नजर आ रहा है। सड़कों पर भरे पानी में बसें और कारें कछुए की चाल में चलती दिख रही हैं। वीडियो को मोहनदास पई नाम के ट्विटर यूजर ने अपलोड किया है, जिसका कैप्शन है, 'कृपया बेंगलुरु की हालत देखिये।' देखें वीडियो- 

बारिश ने मचाई भारी तबाही

वीडियो देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा, 'इंद्र भगवान ने गणेश भगवान को परेशान कर दिया है।' बता दें कि बाढ़ के कारण बेंगलुरु में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पूर्वी बेंगलुरु में यमलुर-बेलंदूर कॉरिडोर पर बाढ़ की वजह से अलग नजारा देखने को मिल रहा है। बारिश ने विला और महंगे अपार्टमेंट में रहने वाले सीईओ, सीओओ और सीएफओ को पूरी तरह से असुरक्षित कर दिया है। उनकी कारों और घरों में पानी भर जाने के कारण उन्हें पड़ोस के लोगों द्वारा ट्रैक्टर्स की मदद से बाहर निकाला गया। कई कॉरपोरेट दिग्गजों को अपने आलीशान घरों को छोड़कर ट्रैक्टर्स पर चढ़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचते देखा गया। 

अगली खबर