VIDEO: पानी में फंसी बाइक तो दूसरे की गाड़ी में बैठकर चली गई गर्लफ्रेंड, उदास रह गया बॉयफ्रेंड

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 19, 2022 | 05:58 IST

Viral Video: जरा सी मुसीबत आने पर प्रेमिका अपने प्रेमी का साथ छोड़कर चली जाती है। वहीं प्रेमी उदासी से उसे देखता रह जाता है और फिर सिर लटका लेता है। वीडियो हजारों बार देखा जा चुका है।

boyfriend
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ दिल तोड़ने वाला वीडियो
  • बॉयफ्रेंड के साथ जा रही थी गर्लफ्रेंड
  • बाढ़ के पानी में फंस गई बॉयफ्रेंड की बाइक

Viral Video: इंटरनेट पर प्रेमी-प्रेमिका के वीडियो की भरमार है। कुछ वीडियो में प्रेमी-प्रेमिका के बीच बहुत ही ज्यादा प्यार नजर आता है। वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो बेवफाई वाले हैं। ऐसे वीडियो लोगों के दिल को तोड़ देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक प्रेमी और उसकी प्रेमिका से जुड़ा है। आपने अक्सर सुना होगा कि प्रेमी-प्रेमी एक-दूसरे के साथ जीने और मरने की कसमें खाते हैं।

प्यार की कसमें तो बहुत लोग खाते हैं, लेकिन उन्हें हर कोई निभा नहीं पाता है और मौका मिलते ही लोग छोड़कर चले जाते हैं। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जरा सी मुसीबत आने पर प्रेमिका अपने प्रेमी का साथ छोड़कर चली जाती है। वहीं प्रेमी उदासी से उसे देखता रह जाता है और फिर सिर लटका लेता है। वीडियो हजारों बार देखा जा चुका है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by GiDDa CoMpAnY (@giedde)

धोखेबाज निकलती है गर्लफ्रेंड

वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि प्रेमी-प्रेमिका बाइक से कहीं जा रहे होते हैं। इसी बीच रास्ते में बाढ़ का पानी भरा होता है। जिससे सड़क पर इतना कीचड़ हो जाता है कि बाइक कीचड़ में फंस जाती है। इसके बाद बॉयफ्रेंड काफी कोशिश करता है, लेकिन बाइक कीचड़ से नहीं निकलती है। यह देखकर गर्लफ्रेंड पास से गुजर रही एक गाड़ी को रोकती है और उस पर सवार होकर वहां से चली जाती है। प्रेमिका अपने बॉयफ्रेंड की तरफ पलटकर भी नहीं देखती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमिका के जाने के बाद बॉयफ्रेंड दुखी मन से पहले उसकी तरफ देखता है फिर नीचे सिर लटका लेता है। वीडियो को giedde नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

अगली खबर