खेल के बीच में मिजोरम की बॉलीबॉल प्लेयर ने बच्चे को कराई ब्रेस्टफीडिंग, वायरल तस्वीर ने जीता लोगों का दिल

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Dec 10, 2019 | 20:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mizoram volleyball player breastfeed Photo: सोशल मीडिया पर मिजोरम की एक बॉलीबॉल खिलाड़ी का एक फोटो वायरल हो रहा है जिसने खेल बीच में मैदान में अपने बच्चे को दूध पिलाया।

Breastfeed photo of Mizoram volleyball player goes viral
मिजोरम की बॉलीबॉल प्लेयर की ब्रेस्टफीड फोटो वायरल  |  तस्वीर साभार: Facebook

नई दिल्ली: मिजोरम में खेल के बीच में एक बॉलीबॉल खिलाड़ी के बच्चे को दूध पिलाने का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। निंगलुन हंगल नाम के एक यूजर फेसबुक पर यह तस्वीर शेयर की है जबकि सबसे पहले सोशल मीडिया पर इस फोटो को लिंडा छछूवक ने शेयर किया है। इस सोशल मीडिया पोस्ट में लिंडा का सोर्स नेम भी दिया गया है।

टीकुम वॉलीबॉल टीम की वॉलीबॉल खिलाड़ी ललवेंटुलांगी ने अपने 7 महीने के बच्चे के साथ खिलाड़ियों के शिविर में अपना नाम लिखाया था और वह यहां एक खिलाड़ी के साथ साथ एक मां होने का कर्तव्य भी निभा रही थीं। एक खेल के बीच में, ललवेंटुलांगी ने अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए एक छोटा ब्रेक लिया।

निंगलुन हंगल ने फोटो के साथ अपने पोस्ट में लिखा- 'मिजोरम राज्य खेल 2019 के दौरान एक दिल जीतने वाला पल कैमरे में कैद हो गया जब एक बॉलीबॉल महिला खिलाड़ी ने खेल के बीच में अपने 7 महीने के बच्चे को दूध पिलाया।'

आप यहां पर यह सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं-

ललवेंटुलांगी को लोग उनके जज्बे, समर्पण और जुनून के लिए सलाम कर रहे हैं। वह यहां दो- दो जिम्मेदारियां एक साथ निभाते हुए नजर आईं। यहां देखें लोगों ने इस पोस्ट को लेकर क्या कमेंट किए।

mother is mother

सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे भी इस तस्वीर से प्रभावित हुए हैं और उन्होंने प्रशंसा के तौर पर महिला को 10 हजार रुपए का इनाम देने का फैसला किया है।

अगली खबर