जयमाला से पहले Basketball कोर्ट पर मस्ती करने पहुंच गए दूल्हा-दूल्हन, तभी हो गई ऐसी बात; देखें Video

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 12, 2022 | 07:55 IST

Dulha Dulhan Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी से पहले बॉस्केटबॉल कोर्ट में मस्ती करने पहुंच जाते हैं। इसके बाद वह वहां पर जमकर एंजॉय करते हैं। साथ ही खूब फोटो भी क्लिक करवाते हैं।

dulhan
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दूल्हा-दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
  • वीडियो देखकर आ जाएगी 'कुछ कुछ होता है' फिल्म की याद
  • शादी से पहले बॉस्केटबॉल खेलने पहुंच गए दूल्हा-दुल्हन

Dulha Dulhan Video: हर इंसान की जिंदगी में शादी बहुत बड़ा मौका होता है। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं, क्योंकि शादी ज्यादातर लोगों की एक ही बार होती है। इस दिन कोई धमाकेदार एंट्री करके अपनी शादी को यादगार बनाने की कोशिश करता है तो कोई प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी से पहले बॉस्केटबॉल कोर्ट में मस्ती करने पहुंच जाते हैं। इसके बाद वह वहां पर जमकर एंजॉय करते हैं। साथ ही खूब फोटो भी क्लिक करवाते हैं। इस वीडियो को देखकर आपको 'कुछ-कुछ होता है' फिल्म की याद आ जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों दूल्हा-दुल्हन फिल्मी अंदाज में फोटोशूट करवाते हैं। इन दोनों दूल्हा-दुल्हन को देखकर आपको 'कुछ-कुछ होता है' फिल्म के शाहरुख खान (Shahrukh) और काजोल (Kajol) याद आ जाएंगे। देखें वीडियो- 

वीडियो देखकर आ जाएगी शाहरुख-काजोल की याद

वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन तस्वीरों के जरिए 'कुछ कुछ होता है' फिल्म के सुपरहिट सीन को रिक्रिएट कर रहे हैं। आपको भी इन दोनों को देखकर लगेगा कि दूल्हा-दुल्हन शाहरुख खान और काजोल के बहुत बड़े वाले फैन हैं। वीडियो को chamakandmore नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'कोई मिल गया।' अब तक वीडियो को दो मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

अगली खबर