पहले ही दिन मायके को याद करके रोने लगी नई नवेली दुल्हन, फिर दूल्हे ने जो किया देखकर हार बैठेंगे अपना दिल

शादी के बाद दूल्हे के परिवार वाले काफी खुश नजर आते हैं, क्योंकि उनके घर में नई बहू आई होती है। हालांकि, दुल्हन को अपना मायका छोड़कर ससुराल आना होता है, इस वजह से उसके परिवार वालों में थोड़ी मायूसी होती है। दूसरी तरफ दुल्हन को भी अपने मायके की खूब याद आती है।

dulhan
ससुराल में पहला दिन  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ससुराल में पहले ही दिन इमोशनल हुई दुल्हन
  • अपनी दुल्हनिया को दूल्हे ने ऐसे संभाला
  • वीडियो देखकर हार बैठेंगे अपना दिल

Emotional Bride Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस मौके पर सोशल मीडिया पर हर रोज शादियों के वीडियो अपलोड और शेयर किये जा रहे हैं। इनमें से कुछ वीडियो मजेदार होते हैं तो कुछ वीडियो दिल को छू लेने वाले होते हैं। शादियों के वीडियो में दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं। इन वीडियो में अगर दूल्हा-दुल्हन कुछ दिल छूने वाली चीज करते हैं, तो वह लोगों को जमकर पसंद आता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है।

वायरल हो रहा वीडियो शादी के अगले दिन का है, जब दुल्हन मायके से विदा होकर अपने ससुराल पहुंच चुकी होती है। बता दें कि दूल्हा-दुल्हन दोनों के जीवन में शादी बहुत सारी खुशियां लेकर आता है. इस दौरान दूल्हे के परिवार वाले काफी खुश नजर आते हैं, क्योंकि उनके घर में नई बहू आई होती है। हालांकि, दुल्हन को अपना मायका छोड़कर ससुराल आना होता है, इस वजह से उसके परिवार वालों में थोड़ी मायूसी होती है। दूसरी तरफ दुल्हन को भी अपने मायके की खूब याद आती है। देखें वीडियो- 

घरवालों को याद करके इमोशनल हो जाती है दुल्हन

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नई नवेली दुल्हन विदाई के अगले दिन ही ससुराल में अपने घरवालों को याद करके इमोशनल हो जाती है। ससुराल पहुंचने के बाद दुल्हन को जब अपने मायके वालों की याद आती है तो उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं और अपने मम्मी-पापा को याद करके वह रोने लगती है। इस दौरान उसका पति भी वहीं पास बैठा होता है। अपनी पत्नी को इमोशनल होते देखकर पति जो करता है, वह दिल छूने वाला है। आप देख सकते हैं कि पति अपनी दुल्हन को संभालता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर गिरे बच्चे की जान बचाने के लिए बस के सामने कूदा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, देखें फिर क्या हुआ

वीडियो में देखा जा सकता है कि नई-नवेली दुल्हन बेड पर उदास सी बैठी हुई है। उसकी आंखों में आंसू भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि दुल्हन का ससुराल में पहला दिन है और उसे अचानक अपने मायके की याद आ गई थी। इसके बाद वह रोने लगती है। वहीं, यह सब देखकर उसका पति उसे संभालता है और कुछ समझाता भी है. वीडियो इतना प्यारा है कि इंटरनेट यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। इस क्यूट से वीडियो को brides_speciall नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, 'हर लड़की ऐसा ही लाइफ पार्टनर चाहती है।'

अगली खबर