दूल्हे के हाथ में जयमाला देख उल्टे पैर भागने लगी दुल्हन, फिर होने वाले पति ने स्टेज पर ही कर दिया ऐसा काम

Bride Groom Video: एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। यह वीडियो जयमाला के स्टेज से जुड़ा हुआ है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन अलग अंदाज में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं कि जब दूल्हा अपनी दुल्हनिया के गले में जयमाला डालने जा रहा होता है, तो दुल्हन उल्टे पैर भागने लगती है।

dulhan
जयमाला देख भागी दुल्हन  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शादी का दिल छूने वाला वीडियो वायरल
  • दूल्हे के साथ स्टेज पर ही मस्ती करती है दुल्हन
  • दुल्हन की मस्ती से थोड़ा नाराज हो जाता है दूल्हा

Bride Groom Video: भारत में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। इस मौके पर हर रोज सोशल मीडिया पर शादी और दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan) से जुड़े वीडियो सामने आ रहे हैं। इसमें से कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि आते ही वायरल हो जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। यह वीडियो जयमाला के स्टेज से जुड़ा हुआ है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन अलग अंदाज में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल में आ चुका है। इसके बाद जयमाला की रस्म निभाई जानी है। सबसे पहले दुल्हन ने दूल्हे को जयमाला पहनाया। इसके बाद जब दूल्हा अपनी दुल्हनिया के गले में जयमाला डालने जा रहा होता है, तो दुल्हन उल्टे पैर भागने लगती है। हालांकि दुल्हन ऐसा गुस्से में नहीं करती है, बल्कि अपने दूल्हे को छेड़ने के लिए दुल्हन ऐसा करती है। इस दौरान दुल्हन मस्ती-मजाक के मूड में नजर आ रही है। 

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर गिरे बच्चे की जान बचाने के लिए बस के सामने कूदा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, देखें फिर क्या हुआ

दुल्हन की हरकत से परेशान हो जाता है दूल्हा

दूसरी तरफ दुल्हन के ऐसा करने से दूल्हा थोड़ा परेशान हो जाता है। इसके बाद वह एक जगह पर खड़ा हो जाता है। दूल्हा अपनी दुल्हन को ऐसा दिखाता है कि जैसे वह नाराज हो गया है। इसके बाद दुल्हन वापस दूल्हे के पास जाती है और अपने गले में हंसते हुए जयमाला डलवा लेती है। वीडियो में इसके बाद जो होता है, वह नजारा काफी रोमांटिक है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा आगे बढ़कर अपनी दुल्हन को Kiss कर लेता है। इस नजारे पर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। देखें वीडियो- 

वीडियो को witty_wedding नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दुल्हन अपने दूल्हे को करीब आते देख उल्टे पैर भागने लगती है तो दूल्हा थोड़ी दूर तो अपनी होने वाली पत्नी के पीछे भागता है। हालांकि, जब दुल्हन रुकती नहीं है तो दूल्हा गुस्से में अपनी जगह पर रुक जाता है और दुल्हन के आंखों के इशारे में कहता है कि ऐसे ही दूर जाओगी तो वरमाला नहीं पहनाऊंगा। इसके बाद दुल्हन तुरंत वापस लौट आती है। वीडियो लोगों को जमकर पसंद आ रहा है।

अगली खबर