चमत्कार! 4 मंजिला बिल्डिंग गिरने पर 30 घंटे तक दबी रही बच्ची, फिर जिंदा निकली बाहर

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 23, 2022 | 15:38 IST

Viral Video:चार मंजिला बिल्डिंग गिरने से उसके मलब में दबकर कई लोगों की मौत हो जाती है। दूसरी तरफ 4 महीने की बच्ची 30 घंटे तक मलबे में दबी रहने के बाद भी जिंदा बाहर निकलती है।

BABY
चमत्कार का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • दुनिया की सबसे किस्मती बच्ची
  • 4 मंजिला बिल्डिंग गिरने पर दब गई नीचे
  • 30 घंटे बाद जिंदा निकली बाहर

Viral Video: आपने अपने आस-पास बहुत सारे 'चमत्कार' देखे होंगे। कई बार ऐसे चमत्कार देखने को मिलते हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों को भरोसा नहीं होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो एक नवजात बच्ची से जुड़ा हुआ है। वीडियो मिडिल ईस्ट के देश जॉर्डन की राजधानी का है। यहां एक 4 मंजिला बिल्डिंग अचानक से भरभराकर गिर जाती है।

बिल्डिंग गिरने से उसके मलब में दबकर कई लोगों की मौत हो जाती है। हालांकि, यह बच्ची 30 घंटे तक मलबे में दबी रहने के बाद भी जिंदा बाहर निकलती है। मात्र 4 महीने की बच्ची के जिंदा बाहर निकलने से लोगों को भरोसा नहीं होता है। ज्यादातर लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। बच्ची का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। देखें वीडियो- 

हैरान रह गए लोग

लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि इतनी परेशानियों के बाद भी बच्ची कैसे जिंदा बच गई? जबकि इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई और 16 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। दूसरी तरफ बच्ची को एक खरोंच भी नहीं आती है। आप देख सकते हैं कि राहतकर्मी उस बच्ची को मलबे से जब बाहर निकालते हैं तो वह पूरी तरह सही सलामत निकलती है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि जिस समय बिल्डिंग गिरती है, बच्ची की मां कहीं बाहर गई हुई थी। वीडियो को @JoCivilDefense नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 78 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया, 'ये तो ईश्वर की लीला है।'

अगली खबर