नहीं देखी होगी इतनी शातिर चोरनी, एड्रेस पूछने के बहाने लड़के के पास पहुंची और जेब से उड़ा दिया पर्स

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 11, 2022 | 10:58 IST

Viral Video: वीडियो मजेदार होने के साथ ही हैरान करने वाला भी है। वीडियो एक लड़की और एक लड़के से जुड़ा है। लड़की उस लड़के का पर्स इतने शातिराना ढंग से उड़ाती है, जिसे आप देखते रह जाएंगे।

thief girl
चोरनी लड़की  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • एड्रेस पूछने के लिए लड़के के पास पहुंची थी लड़की
  • शातिराना स्टाइल में लड़के का उड़ा दिया पर्स

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको बहुत सारे हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों को भरोसा ही नहीं होता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मजेदार होने के साथ ही हैरान करने वाला भी है। वीडियो एक लड़की और एक लड़के से जुड़ा है। लड़की उस लड़के का पर्स इतने शातिराना ढंग से उड़ाती है, जिसे आप देखते रह जाएंगे।

वीडियो देखकर लोगों ने लड़की को शातिर चोरनी कह दिया है। आप देख सकते हैं कि लड़का लड़क के किनारे खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रहा था। इस बीच वहां एक लड़की आती है। वह लड़की एड्रेस पूछने के बहाने लड़के के बिल्कुल पास पहुंच जाती है। इसके बाद चंद सेकंड में ही उसके जेब से पर्स उड़ा देती है। बेचारा लड़का उस लड़की की नियत जाने बिना बहुत ही आराम से एड्रेस बताता है, लेकिन उसे क्या पता था कि उससे एड्रेस पूछ रही लड़की एक शातिर चोरनी हैं। देखें वीडियो- 

शातिराना स्टाइल में चोरी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिस समय लड़का उस लड़की को एड्रेस समझा रहा था, उसी समय बातों-बातों में ही लड़की अपना हाथ पीछे ले जाकर लड़के के जेब से पर्स निकाल लेती है। लड़की इतने शातिराना अंदाज में यह कारनामा करती है कि लड़के को जरा सा भी शक नहीं होता। वहीं, लड़की पर्स चुराकर सीधा वहां से कट लेती है। लड़की के इतने चुपचाप तरीके से नोटों से भरा पर्स उड़ाता देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। वीडियो को funtaap नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो के साथ यूजर ने मजेदार कैप्शन लिखा, ‘खत्म..टाटा…’

अगली खबर