इंस्टाग्राम पर दूसरे लड़के से साथ फोटो डालती थी गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने पूछा तो कहा- 'तुम्हारी शक्ल दिखाने के काबिल नहीं'

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 16, 2022 | 05:58 IST

Ajab Gajab News: आपने अक्सर देखा होगा कि लोग उसके साथ ही फोटो खिंचवाने के लिए लालायित रहते हैं, जो लोग स्मार्ट दिखते हैं। वहीं जो स्मार्ट नहीं दिखते हैं, उनसे लोग दूर भागते हैं।

girlfriend
फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया 
मुख्य बातें
  • कम स्मार्ट बॉयफ्रेंड के साथ गर्लफ्रेंड ने किया ऐसा सलूक
  • दूसरे लड़के के साथ डालने लगी इंस्टाग्राम पर फोटो
  • सवाल पूछने पर दिया हैरान करने वाला जवाब

Ajab Gajab News: आज के जमाने में स्मार्ट दिखना जरूरी हो गया है। अगर स्मार्ट नहीं दिखते हैं तो लोगों के रिश्ते भी खत्म हो जाते हैं। दरअसल, आज के जमाने में इंसानों से ज्यादा उनके चेहरे की कद्र हो गई है। आजकर हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें डालता है और दुनिया को अपनी स्मार्टनेस दिखाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग उसके साथ ही फोटो खिंचवाने के लिए लालायित रहते हैं, जो लोग स्मार्ट दिखते हैं। वहीं जो स्मार्ट नहीं दिखते हैं, उनसे लोग दूर भागते हैं।

दूसरे लड़के को बॉयफ्रेंड बताती है गर्लफ्रेंड

एक बॉयफ्रेंड का स्मार्ट न दिखना उसके लिए तब घातक हो गया, जब उसकी खुद की गर्लफ्रेंड किसी और लड़के के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने लगी। इस बाबत जब बॉयफ्रेंड ने सवाल पूछा तो गर्लफ्रेंड के जवाब ने बॉयफ्रेंड का दिल तोड़ दिया। गर्लफ्रेंड ने साफ शब्दों में बॉयफ्रेंड को जवाब दिया कि उसकी शक्ल इंस्टाग्राम पर दिखाने के लायक नहीं है। बॉयफ्रेंड ने अपनी यह आप बीती लोगों के सामने शेयर की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Mumsnet पर एक युवक ने अपनी और अपनी गर्लफ्रेंड की कहानी शेयर की। उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और लड़के के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो डालती है। इस बाबत जब उसे पता चला तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड से सवाल पूछा। इस पर गर्लफ्रेंड ने कहा कि उसकी शक्ल इंस्टाग्राम पर दिखाने के काबिल नहीं है। 35 साल के युवक ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को करीब 3 साल से डेट कर रहा है। दोनों के बीच बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है। यहां तक कि दोनों एक साथ रहने की बात भी कर चुके हैं।

लोगों ने दी ये नसीहत

दूसरी तरफ उसकी गर्लफ्रेंड अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किसी और लड़के साथ फोटो डालती है। यहां तक कि उसने उस लड़के को अपना ब्वॉयफ्रेंड भी बताया है। तब भी वह अब तक उसी के साथ रिलेशनशिप में है। जब युवक ने लोगों से यह बात शेयर की तो लोगों ने नसीहत दी कि तुरंत ही उसे इस रिश्ते को खत्म कर लेना चाहिए। लोगों ने कहा कि भले ही वह देखने में उतना आकर्षक नहीं होगा, लेकिन लड़की को ऐसा नहीं करना चाहिए था। अगर वह उसे दुनिया के सामने अपना ब्वॉयफ्रेंड स्वीकार नहीं कर पा रही है और किसी और को अपना बॉयफ्रेंड बता रही है तो उसके लिए वह लड़की बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। लोगों ने कहा कि उस लड़की को उसकी बिल्कुल भी कद्र नहीं है।

अगली खबर