Viral Video: पतंग के साथ हवा में लटका रहा शख्स, फिर जो हुआ उसे दिल थामकर देखें

Kite Viral Video: आज तक आपने पतंग को हवा में उड़ते देखा होगा। लेकिन, कभी किसी को पतंग के साथ हवा में उड़ते हुए देखा है। यकीनन आप सबका जवाब ना ही होगा। लेकिन, श्रीलंका से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पतंग के साथ हवा में लटका हुआ है।

Kite Viral Video man hanging in the air with kite Then What Happened Watch Shocking Viral Video
पतंग के साथ हवा में उड़ गया शख्स  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • पतंग के साथ हवा में उड़ गया शख्स
  • करीब 30 मिनट तक हवा में लटका रहा शख्स
  • नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया

Kite Viral Video: कई लोगों में पतंगबाजी का काफी क्रेज होता है। वहीं, पतंग उड़ाने के चक्कर में कई बार लोग सबकुछ भूल जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो घटनाएं भी घट जाती है। वहीं, मकरसंक्राति के मौके पर तो देश के कई हिस्सों में पतंगबाजाी होती है। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी पतंगबाजी (Kite Video) के मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा  (Viral Video)चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी सांसें जरूर थम जाएंगी। क्योंकि, एक शख्स पतंग के साथ तकरीबन 30 मिनट तक हवा में लटका रहा।  

आज तक आपने पतंग को हवा में उड़ते देखा होगा। लेकिन, कभी किसी को पतंग के साथ हवा में उड़ते हुए देखा है। यकीनन आप सबका जवाब ना ही होगा। लेकिन, श्रीलंका से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पतंग के साथ हवा में लटका हुआ है। बताया जा रहा है कि जाफना में पतंगबाजी की प्रतियोगिता चल रही थी। उसी दौरान एक शख्स टीम के साथ एक बड़े से पतंग की रस्सी को पकड़कर उछालने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, वह भी पतंग के साथ हवा में पहुंच गया और तकरीबन 30 मिनट तक पतंग के साथ हवा में लटका रहा। इस नजारे को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। 

पतंग के साथ हवा में उड़ गया शख्स

वीडियो में भी आप देख सकते हैं किस तरह शख्स हवा में पतंग के साथ लटका है। शख्स को नीचे उतारने के लिए लोग चिल्लाते नजर आ रहे हैं। कुछ समय बाद जैसे ही पतंग नीचे आई तो शख्स ने रस्सी छोड़ दी और सीधे जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ा। शख्स को काफी चोटें भी आई, लेकिन जान बच गई। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। ट्विटर पर इस वीडियो को '@SriLankaTweet' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। कुछ लोग जहां इस घटना की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि शख्स की किस्मत अच्छी थी। 

अगली खबर