Video: तेंदुए की फोटो खींचने के लिए 'मौत' से खेल गया फोटोग्राफर, देखें क्या हुआ अंजाम?

Leopard Attack Video: गुडंबा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में तेंदुए (Leopard Attack Video) का आतंक लगातार जारी है। लोग काफी डरे हुए हैं। वन विभाग ने तेंदुए को जाल में फंसाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसकी दहाड़ और हमले के बाद लोगों को वहां से भागना पड़ा। लेकिन, एक फोटोग्राफर तेंदुए की फोटो खींचने के लिए अपनी जान पर खेल गया।

Leopard Video Leopard Attack on Photo journalist In Lucknow Watch Shocking Video
तेंदुए का जबरदस्त हमला 
मुख्य बातें
  • लखनऊ में तेंदुए का कहर
  • फोटोग्राफर पर तेंदुए का जबरदस्त हमला
  • कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Leopard Attack Video: तेंदुआ (Leopard Video) कितना खतरनाक जानवर है इससे हम सब वाकिफ हैं। उसे जहां मौका मिलता है शिकार पर टूट पड़ता है। आज कल रिहायशी इलाकों में भी तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। कभी वह घरों में घुस जाता है, तो कभी किसी इंसान को अपना शिकार बना लेता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर इसके वीडियो शेयर होते रहते हैं, जिसे देखकर एक पल के लिए लोग कांप जाते हैं। ताजा मामला है लखनऊ का, जहां एक तेंदुआ का कहर लगातार जारी है। हैरानी की बात ये है कि  एक फोटो जर्नलिस्ट तेंदुए की फोटो खींचने के लिए इस हद तक पहुंच गया कि देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।  

जानकारी के मुताबिक, गुडंबा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में तेंदुए (Leopard Attack Video) का आतंक लगातार जारी है। लोग काफी डरे हुए हैं। वन विभाग ने तेंदुए को जाल में फंसाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसकी दहाड़ और हमले के बाद लोगों को वहां से भागना पड़ा। लेकिन, एक फोटोग्राफर तेंदुए की फोटो खींचने के लिए अपनी जान पर खेल गया। वीडियो में आप देख सकते हैं अंधेरे में किस तरह फोटोग्राफर तेंदुए की फोटो खींच रहा है। लेकिन, कुछ ही पल बाद तेंदुए ने जिस तरह से उस पर हमला किया जिसे वह जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। देखें वीडियो...

फोटोग्राफर पर तेंदुए का जानलेवा हमला

वीडियो देखकर आप भी जरूर सहम गए होंगे। लेकिन, गनीमत ये रही कि फोटोग्राफर की जान बच गई। क्योंकि, जिस तरह से तेंदुए ने हमला किया था उसमें उसकी जान भी जा सकती थी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं।  तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर बताएं।

अगली खबर