VIDEO: 5, 10, 15 नहीं बल्कि 23 बब्बर शेरों के बीच फंसा भैंस, फिर खौफनाक तरीके से उस पर टूटे पड़े सभी

Lion Attack Video: सोशल मीडिया पर जानवरों का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, एक साथ 23 शेरों ने भैंस पर हमला कर दिया।

Lions Attack On Buffalo Watch Shocking Video Goes Viral
खतरनाक है जानवरों का ये वीडियो  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • शेरों ने बजा दी भैंस की बैंड
  • एक साथ 23 शेरों ने किया भैंस पर हमला
  • वीडियो देख दहल उठेंगे आप

Lions Attack On Buffalo: आमतौर पर जंगल में कोई भी जानवर सुरक्षित नहीं रहता है। क्योंकि, जब, जहां जिसको मौका मिलता है एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं। हालांकि, कुछ जानवरों का भौकाल टाइट रहता है। इसमें एक नाम जंगल का 'राजा' शेर का भी है। शेर जहां से गुजरता है, वहां से दूसरे जानवर अपने आप भाग खड़े होते हैं। लेकिन, जरा सोचिए अगर एक साथ 23 शेर पर किसी पर हमला करे तो नजारा कैसा होगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 23 शेर ने एक साथ भैंस पर हमला कर दिया और खतरनाक अंदाज में उसका शिकार किया। ट

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं झुंड से एक भैंस बिछड़ गया है। भैंस की किस्मत इतनी खराब थी कि वो 23 शेरों के बीच फंस जाता है। शेरों को देखकर भैंस की हवा टाइट हो जाती है और उसे समझ में नहीं आता है कि क्या करे? एक पल के लिए भैंस इनके बीच से भागने की कोशिश करता है। लेकिन, शेरों के सामने उसकी एक नहीं चलती है। हर तरफ से शेर उसे घेर लेते हैं और फिर खौफनाक तरीके से उस पर टूट पड़ते हैं। 23 शेर भैंस का किस तरह से शिकार करते हैं आप खुद इस शॉकिंग वीडियो में देख लें...

ये भी पढ़ें-  डेटिंग साइट पर मुलाकात के बाद लड़के ने प्रेमिका को घर पर बुलाया, फिर खुला ऐसा चौंकाने वाला राज

खौफनाक नजारा

वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे एक पल के लिए जरूर खड़े हो गए होंगे। जिसने भी इस नजारा को देखा वो दंग रह गया। इस खतरनाक वीडियो को यूट्यूब पर 'Latest Sightings' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। कुछ लोग तो इस वीडियो को देखकर डर गए, तो कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है। वहीं, कुछ लोगों को यह वीडियो काफी मजेदार लग रहा है।

 

अगली खबर