Viral: हंसते हुए इस सांप ने कैमरे के सामने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

Snake Funny Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं कि सांप कितना डरावना होता है, लेकिन इस वीडियो में एक सांप मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है। आलम ये है कि लोगों को सांप का अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Snake Viral Video Snake Smile Viral Video in Hindi
सांप का जबरदस्त अंदाज  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कभी सांप को हंसते हुए आपने देखा है?
  • इस सांप ने कैमरे के सामने दिया मजेदार रिएक्शन
  • सोशल मीडिया पर सांप का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया की दुनिया में लोगों को ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिसे शायद असल जिंदगी में देखने का मौका ना मिले। कई बार तो चीजें इतनी मजेदार होती है, जिसे लोग बार-बार देखते हैं। वहीं, कुछ मामले देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक सांप मुस्कुराते हुए गजब का एक्सप्रेशन दे रहा है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स वीडियो पर मजे लेते हुए मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

आमतौर पर सांप को देखकर ही लोगों को डर लग जाता है। क्योंकि, जिस तरह से वह एक्सप्रेशन देता है और लोगों को घूरता है उसे देखकर किसी की भी हालत खराब हो जाए। लेकिन, इस वीडियो में आपको सांप का अलग ही रूप देखने को मिलेगा। कुछ सेकेंड के इस वीडियो में एक सांप शेल्फ के अंदर बैठा है। वहीं, एक शख्स सांप का वीडियो बना रहा होता है। सांप भी मजे लेकर वीडियो बनवाता है और मजेदार एक्सप्रेशन देता है। सांप को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह मुस्कुरा रहा हो। सांप का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो...

सांप को हंसते हुए देखा है...

सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को royal_pythons नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 14 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पसंद किए हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिका, ' यह सांप काफी खूबसूरत है और यूनिक है'। इसके अलावा किसी ने लिखा यह काफी प्यार है, जबकि किसी का कहना है कि यह काफी खतरनाक भी है। तो सांप का एक्सप्रेशन आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर