[VIDEO] हिमाचल की वर्फीली घाटी में दिखा रहस्यमयी हिम तेंदुआ, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा

Snow leopard VIDEO: हिमाचल की स्पीती घाटी में का एक ऐसा नजारा जो शायद ही कभी दिखा हो। ग्रे- हरी आंखों वाला एक जानवर यहां घूमता नजर आया। मौके पर मौजूद एक शख्स ने इसे कैमरे में कैद कर लिया।

Snow Leopard seen in Himachal
हिमाचल में दिखा हिम तेंदुआ 

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा दुर्लभ नजारा देखने को मिला जो आम तौर पर देखने को मिलता है। यह एक ऐसा नजारा है जो शायद ही कभी हिमाचल प्रदेश की सुरम्य स्पीति घाटी में देखा गया हो। यहां एक हिम तेंदुआ वर्फ की वादियों के बीच घूमता नजर आया और मौके पर मौजूद एक शख्स ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हिम तेंदुआ मध्य और दक्षिण एशिया की पर्वत श्रृंखलाओं का मूल निवासी है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में यह बहुत कम देखने को मिला है, कम से कम उत्तर भारत की पर्वत श्रृंखलाओं में इसे देखना दुर्लभ है। लेकिन हाल ही में हिमाचल की स्पीति में एक सड़क पर समुद्र तल से 14,400 फीट की ऊंचाई पर बिल्ली की प्रजाति का यह जानवर नजर आया।

यह दुर्लभ नजारा कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। अब इसे ट्विटर और फेसबुक पर व्यापक रूप से साझा किया गया है।

वीडियो को सबसे पहले ट्विटर पर भारतीय वन सेवा के सुशांत नंदा की ओर से साझा किया गया था। जिसमें बर्फ से ढकी घाटी में एक खाली सड़क के किनारे जानवर नजर आ रहा है। नंदा ने ट्विटर पर लिखा, 'हिम तेंदुआ ग्रे / हरी आंखों वाली सबसे खूबसूरत और रहस्यमयी बड़ी बिल्लियां है, जो अन्य बड़ी बिल्लियों की पीली आंखों से अलग है।' यहां देखें वीडियो।

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ सड़क पर शांति से टहलता है और कार में लोगों को परेशान नहीं करती है। बीच में यह अपने रास्ते पर रुक जाता है और सीधे कैमरे की ओर दिखता है।

हिम तेंदुए आम तौर पर बहुत मायावी और रहस्यमयी माने जाते हैं और वन्यजीव विशेषज्ञों और फोटोग्राफरों को इनकी तस्वीरें लेने के लिए ऊंचाई पर ट्रैप कैमरे लगाने पड़ते हैं, फिर भी इनकी तस्वीरें मुश्किल से मिलती हैं। भारत में स्पीति घाटी में हिम तेंदुए देखे जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के वन्यजीव विभाग ने पशु का अध्ययन करने के लिए एक क्षेत्र-आधारित हिम तेंदुआ अनुसंधान और संरक्षण सुविधा शुरू की थी।

अगली खबर