खतरों का खिलाड़ी! बंदूक से अपने दांत साफ करता है यह शख्स, VIDEO देख चौंक जाएंगे

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 10, 2022 | 06:00 IST

Amazing Video: आप देख सकते हैं कि शख्स ने बंदूक के ऊपरी हिस्से पर अपना टूथब्रश लगाया है। इस वीडियो में यह पता नहीं चल पा रहा है कि बंदूक असली है या नकली। हालांकि, बंदूक बिल्कुल असली की तरह ही चल रही है।

brush
शॉकिंग वीडियो  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • नहीं देखा होगा इतना हैरान करने वाला वीडियो
  • बंदूक में ब्रश लगाकर शख्स ने बनाया अजीब हथियार
  • मुंह में डालकर दबाया ट्रिगर और साफ किए दांत

Amazing Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। कुछ लोग अजीबोगरीब हरकतें करके सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहते हैं तो कई लोग स्टंट का तरीका अपनाते हैं। यहां तक तो ठीक है, लेकिन क्या आपने किसी को बंदूक से ब्रश करते देखा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स बंदूक के सहारे अपने दांत को ब्रश करता नजर आ रहा है। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के नींद उड़ा दिए हैं।

वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स ने जुगाड़ लगाकर पिस्टल में अपने ब्रश को फंस लिया है। इसके बाद वह जितनी बार ट्रिगर दबा रहा है, उसका ब्रश उतनी बार साफ हो रहा है। इस अजीबोगरीब जुगाड़ वाले वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। आप देख सकते हैं कि शख्स ने बंदूक के ऊपरी हिस्से पर अपना टूथब्रश लगाया है। इस वीडियो में यह पता नहीं चल पा रहा है कि बंदूक असली है या नकली। हालांकि, बंदूक बिल्कुल असली की तरह ही चल रही है। देखें वीडियो- 

बंदूक से दांत साफ कर रहा शख्स

वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स जितनी बार ट्रिगर दबा रहा है, उससे उसके दांत साफ हो रहे हैं। इससे शख्स को हाथ हिलाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। वीडियो को @AwardsDarwin_ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में शख्स का जुगाड़ लोगों को चौंका रहा है। आपने शायद कभी इलेक्ट्रॉनिक टूथब्रश यूज किया होगा तो आपको पता होगा कि वो ब्रश बैटरी से चलते हैं। उन्हें हाथों से पकड़कर मुंह के अंदर डालना पड़ता है। इसके बाद वह अपने आप दांतों की सफाई करते हैं। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक ब्रश काफी महंगे होते हैं। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है।

अगली खबर