Video: शोरूम के अंदर गाय का कहर, मचाया ऐसा तांडव वीडियो देख खुली रह जाएगी आपकी आंखें

Cow Viral Video: एक गाय ने शोरूम के अंदर इस तरह तांडव मचाया देखकर लोग दंग रह गए। वहीं, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर चटकारे ले रहे हैं।

Today Viral Video Cow Destroy Showroom Viral Google trend Video
गाय का तांडव...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • शोरूम के अंदर गाय का कहर
  • गाय ने मचाया ऐसा तांडव देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जानवरों को जब गुस्सा आता है तो वह जमकर तांडव मचाते हैं। कई बार जिस तरह से वह चीजों को बर्बाद करते हैं उसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया का चक्कर लगा रहा है, जिसमें एक गाय ने शोरूम के अंदर घुसकर ऐसा तांडव मचाया जिसे देखकर सब शॉक्ड रह गए। अब इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर चटकारे ले रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक गाय ने शोरूम के अंदर भारी तबाही मचाई। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह दौड़ते हुए शोरूम के अंदर घुस जाती है। गाय को अंदर आता देख स्टाफ खौफ में आ जाते हैं और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हैं। लेकिन, गाय पहले एक टेबल को गिराती है। फिर दूसरी ओर जाकर हाहाकार मचाती है। टेबल-कुर्सी को गिराते हुए वह सीधे भागती है। काफी नुकसान पहुंचाने के बाद स्टाफ उसे निकालने में कामयाब होते हैं। लेकिन, कुछ देर के लिए शोरूम के अंदर हड़कंप मच जाता है। देखें खौफनाक वीडियो...

शोरूम के अंदर गाय का कहर

वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे यह मोबाइल फोन का शोरूम है। जिसे गाय ने अपना शिकार बनाया। वहीं, शोरूम के बाहर जब गाय आती है तो उसे देखकर लोग भाग खड़े हो जाते हैं। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यूजर्स शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं और मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  ' मौज करा दी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, ' यह तो बस रायता फैलाने ही गया था'। 

अगली खबर