17 साल की उम्र में 610 किलो का था यह लड़का, अब हो गई ऐसी हालत देखकर झटका खा जाते हैं लोग

Ajab Gajab News: खालिद मूलरूप से जरजान में रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 17 साल की उम्र में खालिद का वजन 610 किलो पहुंच गया था। लोग उसे दुनिया का सबसे मोटा किशोर मानते थे।

World Heaviest Body Weight 610 kg how difficult to identify him
दुनिया का सबसे मोटा किशोर... 
मुख्य बातें
  • सऊदी अरब के खालिद मोहसिन का वजन एक समय 610 किलो था
  • इलाज के लिए खालिद को क्रेन से लिफ्ट करना पड़ा था
  • अब 63 किलो का हो गया है खालिद

इस दुनिया में मोटापे को लेकर ज्यादातर लोग परेशान हैं। कई लोग तो इसे लेकर काफी चिंतित रहते हैं। वहीं, जिन लोगों का वजन बढ़ गया है वो कम करने की तरकीब ढूंढते रहते हैं। कुछ लोगों को वजन करने में तो कामयाबी मिल जाती है, लेकिन कई लोग जिंदगीभर परेशान रहते हैं। वहीं, इस दुनिया में एक शख्स ऐसा भी है, जिसने इतना वजन कम कर लिया कि लोग उसे देखकर हैरान हैं और सही से पहचान भी नहीं पा रहे हैं। क्योंकि, उस शख्स का वजन 100, 200 या फिर 400 किलो नहीं बल्कि 610 किलो था। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये कहानी है सऊदी अरब के रहने वाले खालिद मोहसिन अल शायरी की। खालिद मूलरूप से जरजान में रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 17 साल की उम्र में खालिद का वजन 610 किलो पहुंच गया था। लोग उसे दुनिया का सबसे मोटा किशोर मानते थे। वजन को लेकर खालिद की चर्चा दुनियाभर में होती रहती थी। साल 2013 में जब खालिद को घर से हॉस्पिटल ले जाने की नौबत आई तो घर को तोड़ना पड़ा था। क्योंकि, उसका वजन इतना था कि वह सीढ़ियों से नीचे नहीं उतर सकता था। बाद में क्रेन की मदद से खालिद को एंबुलेंस में रखा गया। फिर, हवाई जहाज से उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। 

World Heaviest Body Weight 610 kg how difficult to identify him

अब 63 किलो के हैं खालिद

वजन को लेकर खालिद पूरी दुनिया में फेमस हो चुका था। लिहाज, उसे 30 डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया। धीरे-धीरे खालिद का ट्रीटमेंट शुरू हुआ। सर्जरी हुई और थेरेपी के जरिए खालिद का इलाज हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे खालिद ने चलना शुरू कर दिया। कुछ सालों में खालिद का पूरा ट्रांसफॉर्मेशन हो गया और मोटापे छुटकारा मिल गया। इन दिनों खालिद की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। बताया जा रहा है कि 29 साल के खालिद का वजन इन दिनों 63 किलो है और वो एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।  

अगली खबर