UP Crime: रात में जब गहरी नींद में सो रहा था पति, हंसिया से प्राइवेट पार्ट काटकर पत्‍नी हुई फरार

क्राइम
Updated Dec 05, 2019 | 18:48 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

UP Crime: यूपी के कुशीनगर में एक महिला ने हंसिया से अपने पति के प्राइवेट पार्ट काट दिए और मौके से फरार हो गई। बताया जाता है कि वह अपने पति के चाल-चलन से तंग आ गई थी।

UP Crime: रात में जब गहरी नींद में सो रहा था पति, हंसिया से प्राइवेट पार्ट काटकर पत्‍नी हुई फरार
UP Crime: यूपी के कुशीनगर में एक महिला ने गहरी नींद में सो रहे पति के प्राइवेट पार्ट काट डाले (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)  |  तस्वीर साभार: Getty Images
मुख्य बातें
  • चौंकाने वाली वारदात यूपी के कुशीनगर से सामने आई है, जहां महिला ने हंसिया से पति के प्राइवेट पार्ट काट दिए
  • बताया जाता है कि वह पति के चाल-चलन से आजिज हो गई थी, जिसके कई अन्‍य महिलाओं से नाजायज संबंध थे
  • महिला ने देर रात वारदात को अंजाम दिया, जब उसका पति गहरी नींद में सो रहा था, इसके बाद वह फरार हो गई

कुशीनगर : यूपी के कुशीनगर में एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट काट दिए और मौके से फरार हो गई। उसने वारदात को अंजाम तब दिया, जब वह गहरी नींद में सो रहा था। बताया जाता है कि उस शख्‍स के कई महिलाओं से संबंध थे, जिसके कारण पत्‍नी से उसकी अक्‍सर लड़ाई होती थी और जब बात नहीं बनी तो उसने यह गंभीर कदम उठा लिया।

घटना कुबेरस्‍थान थाना क्षेत्र के सरायडीह गांव की बताई जा रही है, जहां वह शख्‍स ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक के तौर पर काम कर रहा था। बताया जाता है कि लगभग आठ साल पहले उसने वहीं मजदूरी करने वाली झारखंड की एक महिला से शादी की थी और दोनों के तीन बच्‍चे भी हैं। पर महिला को हमेशा से पति के चरित्र पर शक था और दोनों के बीच इसे लेकर लड़ाई-झगड़ा होता ही रहता था। सोमवार को भी यही हुआ, जब दोनों के बीच इसे लेकर झगड़ा हुआ।

बताया जाता है कि उस वक्‍त तो महिला चुप रह गई, पर रात को जब उसका पति गहरी नींद में सो रहा था, उसने हंसिया उठाया और उसके प्राइवेट पार्ट काट दिए। इसके बाद वह घर से फरार हो गई। चीख-पुकार सुनकर घर के लोग वहां पहुंचे तो शख्‍स की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। वे पहले उसे जिला अस्‍पताल ले गए, जहां से डॉक्‍टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

घटना की जानकारी पुलिस को मिल गई है, पर अभी तक इस मामले में किसी ने औपचारिक तौर पर तहरीर नहीं दी है, जिसके कारण पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि इस बारे में तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर