Punjab Assembly Election Result 2022: क्या सच हो रही है अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी?

Punjab Assembly Election Result 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में बादल परिवार का सूपड़ा साफ होने की भविष्यवाणी की थी। क्या ये सच साबित हुई?

Prakash-Singh-Badal
प्रकाश सिंह बादल 
मुख्य बातें
  • प्रकाश सिंह बादल परिवार के सदस्यों के हारने की केजरीवाल ने की भविष्वाणी
  • पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं विक्रम मजीठिया की पत्नी जीत के पहुंची करीब
  • आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दे रहे हैं शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर

Punjab Assembly Election Result 2022:  पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने जो भविष्यवाणी बादल परिवार के राजनीतिक भविष्य को लेकर की थी वो चुनावी रुझानों में सच होती दिख रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि इस बार पंजाब चुनाव में शिरोमणी अकाली दल के मुखिया प्रकाश सिंह बादल के परिवार का कोई भी सदस्य विजयी नहीं होगा। कई कार्यक्रमों और इंटरव्यू के दौरान केजरीवाल ने ये बात कागज पर लिखकर भी दी थी।

प्रकाश सिंह बादल( लांबी) 
पंजाब के एक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जादू लांबी सीट पर नहीं चलता दिख रहा है। अपनी पारंपरिक सीट पर प्रकाश सिंह बादल आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंग खुदियान से लगातार पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी उम्मीदवार शुरुआती बढ़त को बनाए रखने में सफल हुए है।

सुखबीर सिंह बादल(बेटा)
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रकाशसिंह बादल( Sukhbir Sibgh Badal) के बेटे सुखबीर सिंह जलालाबाद सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जगदीप खंबोज से पीछे चल रहे हैं। 

आदेश प्रताप सिंह कैरोंAdesh Partap Singh Kairon) (दामाद)
प्रकाश सिंह बादल के शिरोमणी अकाली दल ने पट्टी सीट से अपने दामाद आदेश प्रताप सिंह कैरों(Adesh Partap Singh Kairon) उम्मीदवार बनाया था। यहां वो आम आदमी पार्टी उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर से पीछे चल रहे हैं।  

बिक्रम मजीठिया(Bikram Singh Majithia)
बादल परिवार के करीबी रिश्तेदार बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्व सीट से चुनावी मैदान में हैं। बिक्रमजीत सिंह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीवनजोत कौर बढ़त बनाए हुए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू भी इसी सीट से चुनावी मैदान पर हैं।
 
गनीव कौर(Ganieve Kaur)
विक्रम मजीठिया की पत्नी गनीव कौर मजीठा सीट से चुनावी मैदान पर है। यह मजीठिया परिवार की पारंपरिक सीट है। इल सीट से ब्रिक्रम मजीठिया चुनावी मैदान पर होते हैं लेकिन इस बार वो अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। गनीव कौर बादल परिवार से विधानसभा चुनाव 2022 में जीत हासिल करने वाली बादल परिवार की अकेली सदस्य बनती दिख रही हैं। उन्होंने 15 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। गनीव कौर पहली बार चुनावी मैदान में थी।

अगली खबर