Priyanka Chopra ने शेयर किया मजेदार किस्सा, बताया वरमाला सेरेमनी को लेकर क्या समझती थी Nick Jonas की फैमिली

बॉलीवुड
Updated Oct 04, 2019 | 22:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नई फिल्म द स्काई इज पिंक को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने शादी को लेकर मजेदार किस्सा शेयर किया है।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra 
मुख्य बातें
  • हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने मजेदार किस्सा शेयर किया है
  • एक्ट्रेस ने बताया कि वरमाला सेरेमनी को लेकर निक की फैमिली क्या समझती थीं
  • एक्ट्रेस तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। उनकी फिल्म द स्काई इज पिंक जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। बता दें कि पिछले दिनों ही एक्ट्रेस ने बताया था कि निक और उनका परिवार शादी के 10 दिन पहले ही भारत आ गया था। ताकी वो शादी में सपोर्ट कर सकें। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि निक की फैमिली वरमाला के बारे में क्या सोचती थी।

प्रियंका चोपड़ा ने एक वेबसाइट को बताया कि निक जोनस की फैमिली वरमाला सेरेमनी को कुछ और ही समझती थीं। उन्हें लगता था कि वरमाला में लड़ाई के लिए बुलाया जाता है। ऐसे में निक की फैमिली को लगा कि उन्हें एक्टिंग करना है। इसलिए उन्होंने उसे उठा लिया और अंदर धकेलने लगे।

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि शादी में दोनों फैमिली के बीच क्रिकेट मैच भी हुआ था। निक काफी अच्छा बेसबॉल प्लेयर है,लेकिन दोनों ही खेल बिल्कुल अलग है। इसलिए टीम ब्राइड ने मैच जीता। बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस ने बताया था कि शादी कि तैयारियों में एक समय था जब निक सिलेंडर तक उठाए थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by NICKYANKA FC (@nickyanka.glob) on

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को 10 महीने बीत गए हैं और शादी के बाद से अक्सर दोनों चर्चा में रहते हैं। दोनों पिछले साल दिसंबर में जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। तीन दिनों तक चली रस्मों में उन्होंने हिंदू और क्रिश्चियन रीति- रिवाजों से शादी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की फिल्म द स्काई इज पिंक  11 अक्टूबर, 2019 को रिलीज होने वाली है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by NICKYANKA FC (@nickyanka.glob) on

 

वहीं फिल्म द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर, जायरा वसीम, रोहित सराफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में आयशा चौधरी के किरदार में जायरा वसीम नजर आएंगी। जबकि उनके माता-पिता के रोल में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर