Rajkummar Rao New Film: इस कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकते हैं राजकुमार राव, मेल सरोगेसी पर होगी आधारित

बॉलीवुड
Updated Dec 14, 2019 | 11:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Rajkummar Rao New Film on male surrogacy: राजकुमार राव को अपनी फिल्मों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। खबर आ रही हैं कि अब वे मेल सरोगेसी पर फिल्म करने वाले हैं।

Rajkummar Rao New Film: एक खास कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकते हैं राजकुमार राव, मेल सरोगेसी पर होगी आधारित
Rajkummar Rao New Film on male surrogacy: मेल सरोगेसी पर आधारित फिल्म में नजर आ सकते हैं राजकुमार राव  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • राज शांडिल्य की फिल्म में काम कर सकते हैं राजकुमार राव
  • मेल सरोगेसी पर आधारित होगी फिल्म
  • इसके अलावा राज के साथ राजकुमार एक और फिल्म भी करने वाले हैं

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव एक के बाद एक कई हिट फिल्में दे चुके हैं। आखिरी बार वे मौनी रॉय के साथ फिल्म मेड इन चाइना में नजर आए थे। ये फिल्म तो कुछ खास नहीं चली, लेकिन राजकुमार को काफी पसंद किया गया। अब राजकुमार अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी है। इसी बीच खबर आ रही हैं कि वे एक बिल्कुल अलग फिल्म करने वाले हैं, जिसमें मेल सरोगेसी को दिखाया जाएगा।

एक वेबसाइट के मुताबिक आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल से डायरेक्शन में डेब्यू करने वाले राज शांडिल्य राजकुमार राव को लेकर एक फिल्म बनाने वाले हैं। ये फिल्म राज ने ही लिखी है, जो मेल सरोगेसी पर होगी। वेबसाइट को उनके सूत्र ने बताया कि ये एक सोशल कॉमेडी है, जो मेल सरोगेसी पर आधारित होगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rajkummar_rao) on

इसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि राज, रॉनी स्क्रूवाला के साथ एक और कॉमेडी फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसके लिए राजकुमार से संपर्क किया गया था और उन्हें इसकी स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। इस फिल्म से इशरत आर खान डायरेक्शन में डेब्यू करेंगे। वे दीवानगी, नो एंट्री, वेलकम जैसी फिल्मों में अनीस बज्मी को एसिस्ट कर चुके हैं

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rajkummar_rao) on

वेबसाइट के सूत्र के मुताबिक जब रॉनी, राज और इशरत ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट राजकुमार को सुनाई तो उन्हें ये बहुत पसंद आई और उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए हां बोल दिया है। जनवरी में इसकी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। उसके मुताबिक राज इस रोल के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल के मिड में शुरू की जाने की उम्मीद है। प्रोड्यूसर्स इसे साल के अंत तक रिलीज करना चाहते हैं।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो राजकुमार इन दोनों फिल्मों के अलावा नुशरत भरुचा के साथ फिल्म छलांग, जान्हवी कपूर के साथ रूहीआफ्जा और प्रियंका चोपड़ा के साथ द वाइट टाइगर में नजर आने वाले हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर