Sonam Kapoor Facts: जब सोनम कपूर के लिए बॉक्सर से भिड़ गए थे अर्जुन कपूर, स्कूल से हो गए थे सस्पेंड

Sonam Kapoor Birthday: सोनम कपूर का आज बर्थडे है। सोनम और अर्जुन कपूर बी टाउन के सबसे पॉपुलर भाई-बहन की जोड़ी है। सोनम कपूर के लिए अर्जुन कपूर बॉक्सर से तक भिड़ चुके हैं।

Sonam Kapoor Birthday
Sonam Kapoor, Arjun Kapoor 
मुख्य बातें
  • सोनम कपूर आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के काफी करीब हैं।
  • सोनम कपूर के कारण अर्जुन कपूर स्कूल से सस्पेंड तक हो चुके हैं।

मुंबई. सोनम कपूर आज अपना 35वां बर्थडे मना रही हैं। सोनम कपूर ने साल 2007 में फिल्म सावरियां से डेब्यू किया था। इस फिल्म में सोनम के अपोजिट रणबीर कपूर थे। सोनम अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन हैं। 
  
सोनम कपूर ने मलेशिया में पढ़ाई की थी। इस दौरान उन्हें अपनी पॉकेट मनी के लिए वेट्रेस की भी नौकरी करनी पड़ी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर को महज चार दिन बाद नौकरी से निकाल दिया था। 

फिल्मों में डेब्यू करने से पहले सोनम कपूर का वजन काफी ज्यादा था। संजय लीला भंसाली ने उन्हें वेट लॉस की सलाह दी थी। ऐसे में डेब्यू से पहले सोनम कपूर ने लगभग 30 किलो तक वजन कम किया था। सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में असिस्टेंट डायरेक्टर की नौकरी की थी। 

सोनम कपूर के लिए भिड़ गए थे अर्जुन कपूर
सोनम कपूर अपने भाइयों के काफी करीब हैं। खासकर अर्जुन कपूर के वो बेहद करीब है। अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सोनम कपूर के कारण स्कूल से सस्पेंड तक हो चुके हैं। यहां तक कि एक बार वह नेशनल लेवल के बॉक्सर से भिड़ गए हैं। 

सोनम कॉलेज ने इंटरव्यू में बताया था कि टीनएज में वह सबसे पहले रिलेशनशिप में आईं थीं। उनके बॉयफ्रेंड ने बढ़ते वजन को लेकर कुछ अनापशनाप कह दिया था, जिसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था।

2018 में की थी शादी 
सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी। साल 2014 में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात का श्रेय दोनों की कॉमन फ्रेंड परनिया कुरैशी को जाता है। परनिया दोनों की ही अच्छी दोस्त हैं।


 खबरों के मुताबिक सोनम से पहली मुलाकात के एक महीने बाद ही आनंद ने उन्हें प्रपोज कर दिया था।सोनम ने दैनिक भास्कर अखबार को एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब मैंने आनंद को डेट करना शुरू किया था, तो उसके 2 महीने बाद मेरा जन्मदिन था। इस दिन आनंद ने एक सरप्राइज प्लान किया। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर