कोरोना वायरस से बच्चों को बचाने के लिए विदेश पहुंचीं Sunny Leone, फोटो शेयर कर लिखा ये मैसेज

बॉलीवुड
Updated May 11, 2020 | 13:31 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sunny Leone photo with kids: सनी लियोनी ने हाल ही में अपने बच्चों के साथ फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने बताया कि वे बच्चों को एलए ले गई हैं।

Sunny Leone photo with kids
Sunny Leone photo with kids  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी ने किया मदर्स डे पर विश
  • बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए भारत छोड़ लॉस एंजेलिस पहुंचीं
  • बच्चों के साथ शेयर की फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेसेज में से एक हैं। वे सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। अपने साथ-साथ सनी अपने बच्चों के साथ भी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। कोरोना काल में उन्हें अपने से ज्यादा बच्चों की सुरक्षा की चिंता है। इसी लिए सनी ने एक बड़ा कदम उठाया और बच्चों को लेकर लॉस एंजेलिस चली गईं।

दरअसल सनी फिलहाल लॉस एंजेलिस में हैं, इसलिए उन्होंने अब मदर्स डे की बधाई दी। सनी ने अपने तीनों बच्चों निशा, एशर और नोआ के साथ फोटो शेयर की है। इसमें वे एक गार्डन में बैठे दिख रहे हैं। सनी ने एक बेटे को गोद में बिठाया हुआ है, वहीं दोनों बच्चे साइड में बैठे पोज दे रहे हैं।

इस फोटो के साथ सनी ने लिखा, 'सभी मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। जब आपके बच्चे होते हैं तो जीवन में आपकी प्राथमिकताएं पीछे हो जाती हैं। डेनियल और मुझे अपने बच्चों को वहां ले जाने का मौका मिला, जहां हमें लगता है कि वे इस अदृश्य जानलेवा 'कोरोना वायरस' से सुरक्षित हैं। लॉस एंजेलिस में घर से दूर हमारा घर और सीक्रेट गार्डन। मुझे पता है कि मेरी मां भी यही चहाती होगी। मिस यू मॉम। हैप्पी मदर्स डे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sunnyleone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sunnyleone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sunnyleone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sunnyleone) on

आपको बता दें कि सनी और डेनियल ने साल 2017 में निशा कौर वेबर को गोद लिया था। वहीं साल 2018 में उनके सरोगेसी के जरिए दो बच्चे एशर और नोआ हुए थे। तीनों बच्चे अक्सर स्कूल जाते हुए मीडिया के कैमरे में कैद होते रहते हैं। फैंस को इनकी क्यूटनेस बहुत पसंद है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर