वो मिडिल क्लास आदत जो भारत से विदेश ले गईं हैं Priyanka Chopra

बॉलीवुड
Updated Oct 11, 2019 | 15:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

प्रियंका चोपड़ा तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। उनकी कमबैक फिल्म द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर यानी आज रिलीज हो चुकी है। हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ी खास खबर सामने आई है।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज हो चुकी है
  • प्रियंका चोपड़ा ने बताई अपनी मिडिल क्लास आदत
  • एक्ट्रेस ने बताया खाने में चाहिए ये खास चीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल ही दिसंबर में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की थी। जिसके बाद से एक्ट्रेस भारत में ज्यादा समय नहीं रहती हैं। एक्ट्रेस भले ही इंडिया से दूर रहती हो लेकिन उनकी आदतें आज भी देसी है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक आदत के बारे में बताया जो कि मिडिल क्लास लोगों के बीच काफी कॉमन है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो इसके बिना नहीं रह सकती हैं।

एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि मुझे खाने की हर एक चीज के साथ अचार चाहिए होता है। मैं सैंडविच के साथ भी अचार खाती हूं। अगर आप चीज सैंडविच के साथ घर का बना आम का अचार खाए तो इससे टेस्टी और कुछ नहीं हो सकता है। मिक्स अचार आपको उतना टेस्टी नहीं लगेगा।

उन्होंने आगे बताया कि इस तरह की कई चीजों के बारे में सिर्फ एक भारतीय महसूस कर सकता है। वहीं उनकी फिल्म द स्काई इज पिंक के बारे में बात करें तो ये देश में नहीं बल्कि विदेश में भी इसकी चर्चा हो रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म द स्काई इज पिंक आज रिलीज हो चुकी है। बता दें कि फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर, रोहित सराफ, जायरा वसीम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फरहान अख्तर और प्रियंका दूसरी बार साथ काम कर रहे है। इससे पहले दोनों फिल्म दिल धड़कने दो में साथ काम किया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी।

वहीं 'द स्काई इज पिंक' में फरहान और प्रियंका आदिती और नरेन की भूमिका को प्ले किया है। बता दें कि फिल्म की कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में आयशा चौधरी के किरदार में जायरा वसीम नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर