12 साल की उम्र में मां बनना चाहती थीं Priyanka Chopra, बताया पति के साथ नहीं करती ये काम

बॉलीवुड
Updated Oct 12, 2019 | 21:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज हो चुकी है। पहले दिन फिल्म ने धीमी शुरुआत की है। बता दें कि प्रियंका पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों पर खुलकर बात करती हैं।

Priyanka Chopra Nick jonas
Priyanka Chopra Nick jonas 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो 12 साल की उम्र में ही मां बनना चाहती थीं
  • एक्ट्रेस ने बताया कि पति के साथ वो ये काम नहीं कर सकतीं
  • एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ के सबसे सरप्राइजिंग पार्ट के बारे में शेयर किया

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी कर चुकी हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं 'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका दूसरी बार फरहान अख्तर के साथ नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने निक जोनस के साथ अपनी मैरीड लाइफ पर खुलकर बात की। बता दें कि दोनों ने पिछले साल दिसंबर में ही शादी की थी।

हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि मिसेज जोनस होने के बाद क्या सीखा है। एक्ट्रेस ने कहा कि शादीशुदा होने का बेस्ट पार्ट है कि आपको हर वक्त संतोष रहता है। एक्ट्रेस ने बताया कि ये एहसास तब होता है जब निक जोनस उनके आसपास होते हैं। इसके अलावा उन्होंने बेहद दिलचस्प बात शेयर की।

एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे लिए सबसे सरप्राइजिंग पार्ट ये है कि जब मैं सुबह सोकर उठती हूं तो मुझे लगता है कि ओह ये मेरा घर है। ये घर मेरा है, ये इंसान मेरा है और ये एहसास मुझे अपने पैरेंट्स के अलावा कहीं और से नहीं मिली।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

एक्ट्रेस ने कहा कि जल्द ही ये फैमिली बड़ी होने वाली है। प्रियंका ने कहा कि मैं जब 12 साल की थी, तब से मां बनना चाहती थी। क्योंकि मुझे बच्चे पसंद है और मैं हमेशा चाहती थी। ऐसे में जब वक्त आएगा ऐसा हो जाएगा। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि निक के साथ सबकुछ करने के अलावा एक चीज है जो वो नहीं करना चाहती है। वो है सिंगिंग, प्रियंका ने कहा कि उनके साथ कोलैबोरेट करने के हिम्मत मुझमे नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

वहीं प्रियंका की 'द स्काई इज पिंक' की बात करें तो फिल्म पहले दिन 2.50 करोड़ की कमाई की है। आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में फरहान अख्तर और प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और रोहित सराफ मुख्य भूमिका में हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर