Beyhadh 2 एक्टर शिविन नारंग हुए घायल, ज्यादा खून बहने से अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

Shivin Narang hospitalised: बेहद 2 स्टार शिविन नारंग के साथ बड़ा हादसा हो गया है। उनका बहुत खून बहने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Shivin Narang hospitalised
Shivin Narang hospitalised  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बेहद 2 एक्टर के साथ हुआ हादसा
  • शिविन नारंग को अस्पताल में करवाया गया है भर्ती
  • फिलहाल उनका हालत स्थिर बताई जा रही है

टीवी सीरियल बेहद 2 के एक्टर शिविन नारंग एक हादसे का शिकार हो गए हैं। बुरी तरह से घायल होने के चलते उन्हें रविवार को मुंबई में अंधेरी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शिविन को बाएं हाथ में चोट आई है। उनके साथ ये हादसा उनके घर पर ही हुआ। जिसमें काफी खून बह जाने के चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।

दरअसल शिविन को ये चोट कांच की टेबल से आई है। वे गिर गए थे और कांच की टेबल टूट गई। जिससे उन्हें काफी चोट आई है। वे मलाड में रहते हैं, लेकिन उन्हें अंधेरी के अस्पताल में ले जाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से उनके माता-पिता भी अस्पताल में उनके साथ नहीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shivin7) on

बॉम्बे टाइम्स को एक्टर के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उनका खून बहुत बह गया था और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें डिसचार्ज नीं किया गया है, क्योंकि चोट की गहराई की जांच करना जरूरी है। उनकी स्थिति स्थिर है। कोविड-19 महामारी के कारण कड़े सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के चलते उनके पैरेंट्स भी उनके साथ नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shivin7) on

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब शिविन के साथ कोई हादसा हुआ हो। इससे पहले 1 जनवरी को भी उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें बेहद 2 के सेट पर बाएं हाथ में हेयरलाइन फ्रेक्टर हुआ था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shivin7) on

वहीं कोरोना वायरस की इस मुश्किल घड़ी में शिविन की मलाड स्थित अपार्टमेंट बिल्डिंग में भी कोरोना का पॉजिटिव टेस्ट मिला था। जिसके बाद बीएमसी ने बिल्डिंग को सील कर दिया था। शिविन ने उस वक्त बात करते हुए बताया था कि गाइडलाइन फॉलो करने के अलावा अभी कोई और चॉइस नहीं है। जरूरी सामान मेन गेट पर रख दिया जाता है और हम उन्हें वहां से ले लेते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर