Bigg Boss 13: पारस पर बोले शहनाज गिल के पिता- माहिरा के लिए किया मेरी बेटी का इस्तेमाल

टीवी मसाला
Updated Nov 18, 2019 | 18:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 Paras Chabra And Shehnaz Gill: पारस छाबड़ा-शहनाज गिल सीजन 13 के पहले हफ्ते सबसे अच्छा कनेक्शन था। वहीं, इसके बाद से ही दोनों की नोंक-झोक बढ़ती रही। अब शहनाज के पित ने दोनों के रिश्ते पर कमेंट किया।

Paras Chabra And Shehnaz Gill
Paras Chabra And Shehnaz Gill 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 के पहले हफ्ते शहनाज गिल और पारस छाबड़ा का सबसे मजबूत कनेक्शन था।
  • शहनाज गिल और पारस छाबड़ा दूसरे हफ्ते के बाद से एक दूसरे से दूर जाने लगे।
  • शहनाज के पिता ने अब दोनों के रिश्ते पर कमेंट किया है।

मुंबई. बिग बॉस 13 कनेक्शन का सीजन है। इस सीजन पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का कनेक्शन को सबसे ज्यादा फुटेज मिली। हालांकि, शहनाज कभी पारस तो कभी सिद्धार्थ के ग्रुप में शामिल हो जाती हैं। अब शहनाज गिल के पिता ने पारस के साथ रिलेशनशिप पर कमेंट किया है। 

शहनाज गिल के पिता संतोक सिंह सुख का कहना है कि शहनाज सही में पारस को पसंद करती हैं। शहनाज के पिता ने कहा- पहले एपिसोड में सलमान सर ने कंटेस्टेंट्स को बताया था कि उन्हें घर में कनेक्शन बनाने हैं। 

संतोक कहते है- मेरी बेटी पारस के पास गई क्योंकि उसने पहले से स्पिट्सविला में देखा था। हालांकि, समय के साथ उसे समझ में आ गया कि वह उसे दिल से चाहने लगी थी उसको। हालांकि, पारस हमेशा माहिरा के साथ रहना चाहता था। उसने शहनाज का इस्तेमाल किया।   

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shehnaaz Shine (@shehnaazgill) on

 

पारस की ये बात आई थी पसंद
शहनाज के पिता ने इंटरव्यू में कहा- हमने पहले हफ्ते में देखा कि शहनाज सोफा पर बैठी थी। जब पारस ने देखा कि वह उसके लिए सीरियस है, तब उसने साफ किया था कि वह पहले से ही रिलेशनशिप में हैं। मुझे पारस की ये बात काफी पसंद आई थी।  

बकौल संतोक- पिछले हफ्ते एक एपिसोड में मैंने पारस को ये कहते हुए सुना था- मैंने तो शहनाज को पहले ही बोल दिया था कि मेरा बाहर कनेक्शन है। हालांकि, शहनाज और पारस की ये बातचीत मेकर्स ने दिखाई नहीं थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Smile please @colorstv @voot #BB13 #biggboss13 A post shared by Shehnaaz Shine (@shehnaazgill) on

 

सिद्धार्थ शुक्ला से है ज्यादा अच्छा कनेक्शन
शहनाज के पिता ने सिद्धार्थ शुक्ला और अपनी बेटी की दोस्ती पर भी कमेंट किया। शहनाज के पिता कहते हैं- पारस उसे बार-बार नोमिनेट कर रहा है, इसके बाद उसे एहसास हुआ कि वह सही शख्स नहीं है। 

 

 

शहनाज ने इसके बाद तय किया कि वह अपनी दोस्ती सिद्धार्थ शुक्ला से बढ़ाएगी। मुझे लगता है कि सिद्धार्थ और शहनाज का काफी मजबूत कनेक्शन है, क्योंकि इतनी गलतफहमी के बावजूद दोनों एक साथ हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर