पहली बार अक्षरा ने किया अभिमन्यु के लिए अपने प्यार का इजहार तो हर्शवर्धन ने उठाया नील पर हाथ

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अक्षरा पहली बार अभिमन्यु से अपने प्यार का इजहार करने वाली है। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist Updates In Hindi Akshara Confessed Her Love For The First Time, Harshvardhan And Neil At Loggerheads, Highpoint Drama In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Akshara Confessed Her Love 
ये रिश्ता क्या कहलाता है  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट।
  • अभिमन्यु से अपने प्यार का इजहार करने वाली है अक्षरा। 
  • गुस्से से लाल हर्शवर्धन नील पर उठाएगा हाथ।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल पिछले 13 वर्षों से दर्शकों का दिल जीत रहा है। इस टीवी सीरियल की कहानी कभी दर्शको का मनारोजन करने से पीछे नहीं हटी है। लोग इस टीवी शो के आगामी एपिसोड को देखने के लिए बेताब रहते हैं। जबसे इस टीवी सीरियल में लीप आया है तबसे इस शो की कहानी और रोचक हो गई है। लोगों को अक्षरा, अभिमन्यु और आरोही का लव ट्रायंगल बहुत पसंद आ रहा है। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि कैसे अभिमन्यु के हाथ में कैंप की तस्वीर लग जाती है और उसके सामने इस राज से पर्दा हट जाता है कि उसकी जिंदगी आरोही ने नहीं बल्कि अक्षरा ने बचाई थी। जिसके बाद नील अभिमन्यु को आरोही से जा कर पूछने के लिए कहता है कि उसने झूठ क्यों बोला था। लेकिन अभिमन्यु उससे नहीं बल्कि अक्षरा से जा कर यह पूछने चाहता है। जिसके लिए वह अक्षरा को चार बजे मिलने के लिए बुलाता है। 

गुस्से में हर्शवर्धन नील पर उठाएगा हाथ

जिसके बाद यह देखा गया कि जब आरोही अपने एग्जाम सेंटर पहूंचती है तो उसे पता चलता है कि उसे ठग लिया गया है। क्योंकि एग्जाम हॉल में कुछ भी नहीं होता है। जिसके बाद वह वहां से जितने जल्दी हो सके निकलने की कोशिश करती है ताकि वह अपनी शादी को बचा सके। जब अभिमन्यु अक्षरा से मिलने जाता है तब घर वाले उसे जाने से मना करते हैं। हर्शवर्धन भी उसे जाने से मना करता है लेकिन वह किसी की नहीं सुनता और वहां से चला जाता है। अभिमन्यु को अपने प्यार के लिए स्टैंड लेता देख नील खुश होता है। नील को खुश देखकर हर्शवर्धन उसका कॉलर पकड़ लेता है। जिसके बाद नील यह कहता है कि जब अभिमन्यु वापस आएगा तब वह सबको बता देगा कि वह कहां गया था। 

Also Read: कृष्णा अभिषेक ने खरीदी नई मर्सिडीज बेंज, बहन आरती सिंह ने फोटोज शेयर की फोटोज

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

Also Read: एक्टर शहीर शेख के पिता वेंटिलेटर पर, कोरोना वायरस के कारण शरीर में फैला इंफेक्शन

अपने प्यार का इजहार करेगी आरोही

अभिमन्यु अक्षरा से मिलने के लिए पहुंच जाता है लेकिन अक्षरा लेट हो जाती है। जिसके बाद अभिमन्यु की आवाज बैकग्राउंड से आती है और वह कहता है कि अक्षरा ने कभी उसके प्यार की कदर नहीं की। वहीं, अक्षरा पागलों की तरह अभिमन्यु को ढूंढने लगती है। जिसके बाद वह चिल्ला कर कहती है कि वह भी अभिमन्यु से प्यार करती है। उसके बाद अभिमन्यु अक्षरा के सामने आ जाता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर