अंक ज्योतिष, 12 फरवरी 2022: 06 अंक वालों के लिए है सफलता का दिन, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 12 February 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शनिवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 12 फरवरी का दिन?

Ank jyotish 10 February 2022, Ank jyotish hindi, अंक ज्योतिष 12 फरवरी 2022 अंक राशिफल और भाग्यांक
12 फरवरी 2022 का अंकफल 
मुख्य बातें
  • गुड़ का दान करें 01 अंक के जातक।
  • 05 अंक वाले जातकों की जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं।
  • 06 अंक वाले शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

आज का अंकफल, 12 फरवरी 2022: आज 12 फरवरी 2022 है। 12 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 12-02-2022 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 12 फरवरी 2022 का अंकफल

Ank rashifal today:  जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 02 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी। शुक्र आज का भाग्य स्वामी चन्द्रमा है। सूर्य आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र रोग से परेशानी दे सकता है। गुड़ का दान करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व गुरु का प्रभाव रहेगा। जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 03
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व भाग्य स्वामी चन्द्रमा है। गुरु जॉब में प्रमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- चन्द्रमा शीत जनित विकार से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today:  जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 मैनेजमेंट व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- दिनांक स्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध मित्र हैं। जॉब में अंक 03 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 06
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में शुक्र व गुरु का सपोर्ट है। सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 09 के उच्चाधिकारियों
का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय-जॉब में बैंकिंग व आईटी से जुड़े लोग अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य-केतु व गुरु मित्र नहीं हैं। स्वास्थ्य में हड्डी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में फाइनेंस व आईटी से जुड़े लोग प्रमोशन की तरफ  प्रयास करें। भाग्य स्वामी चन्द्रमा बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today:  जन्मांक 09
शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी गुरु, भाग्यस्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी मंगल व्यवसाय में लाभ देंगे। जॉब में नामांक 01 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ में चन्द्रमा व मंगल उदर या कफ विकार दे सकते हैं। गुड़ व गेंहू का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर