Panchang Today, 13 फरवरी 2022 का पंचांग: रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य, जानिए आज का पंचांग

13 February 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 13 फरवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

panchang tithi in hindi Panchang shubh muhurat Aaj ka Panchang 13 february 2022 today
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।
  • सूर्य व मंगल  के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
  • आज उड़द दान का बहुत महत्व है।

13 February 2022 ka Panchang: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है।सायंकाल 06:43 बजे के बाद त्रयोदशी लग जायेगी।आज आद्रा नक्षत्र है। भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है। सूर्य व मंगल  के बीज मंत्र के जप का दिवस है। चन्द्रमा मिथुन राशि में है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 13 फरवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 13 फरवरी 2022 
दिवस रविवार
माह माघ शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी 06:43pm  तक फिर त्रयोदशी
सूर्योदय 07:01am
सूर्यास्त 06:10pm
नक्षत्र आद्रा
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि  मिथुन
करण बालव 06:45am तक फिर कौलव
योग प्रीति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:13pm से12:55pm तक। 
विजय मुहूर्त 02:26pm से 03:17pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:09pm से 06:29pm तक

राहुकाल का समय सायंकाल04:30 बजे से 06 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर