Khesari lal Yadav bhojpuri bhajan: जन्माष्टमी पर सुनें खेसारी लाल यादव का सुपर हिट कृष्ण भजन

आध्यात्म
Updated Aug 11, 2020 | 13:10 IST

Khesari lal Yadav ka janmashtmi ka krishna bhajan: जन्‍माष्‍टमी के मौके पर आपको खेसारी लाल यादव का यह कृष्ण भक्ति भजन जरूर सुनना चाहिए।

भगवान कृष्‍ण का जन्‍म द‍िवस यानी जन्‍माष्‍टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि कोरोना महामारी कि वजह से मंदिरों में हर साल की तरह उतनी भीड़ नही होगी लेकिन भक्तों के भक्ति में कोई कमी नहीं देखने को मिलेगी। इस बार ज्यादातर लोग कृष्ण जन्माष्टमी अपनों के साथ अपने घर में ही मना रहे हैं। किसी भी त्योहार के दिन हमारे यहां उसी त्योहार से जुड़े गाने भी बजाए जाते हैं।

इसी सिलसिले में आज हम आपके लिए लाए हैं भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का अब तक का सबसे लोकप्रिय कृष्ण भजन मुरली की धुन पे। इस भजन में खेसारी ने जम कर डांस किया है। गीत में खेसारी लाल यादव भगवान श्री कृष्ण को प्रेमियों का देवता कहते नजर आ रहे हैं। गाने को लिखा है प्यारे लाल यादव ने और संगीत घुंघरू जी ने दिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर