तेंदुए ने किया बुजुर्ग महिला पर हमला, फिर जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन, देखें शॉकिंग वीडियो

Leopard Viral Video: एक तेंदुए ने रात के अंधेरे में बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। इसके बाद महिला ने जो किया उसे देखकर लोग दंग रह गए।

woman fights off leopard with her walking stick in Aarey colony watch viral video
महिला ने तेंदुए को इस तरह भगाया...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • रात के अंधेरे में तेंदुए ने किया बुजुर्ग महिला पर हमला
  • महिला ने झड़ी से मारकर तेंदुए को भगाया
  • वीडियो देख रह जाएंगे दंग आप

Leopard Attack Video: तेंदुआ कितना खतरनाक, फुर्तीला और चालाक जानवर है इससे हम सब वाकिफ हैं। जंगल, पानी के साथ-साथ आज कल रिहायशी इलाकों में उसका आंतक बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में एक चौंकाने वाल वीडियो सामने आया है महाराष्ट्र से, जहां उसने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। लेकिन, महिला ने तेंदुए का जिस तरह से सामना किया और अपनी जान बचाई उसे देखकर लोग दंग हैं। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग महिला की तारीफ भी कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना मुंबई के आरे कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि 55 साल की एक बुजुर्ग महिला निर्मला देवी सिंह घर के बाहर बैठी थी। तभी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए चुपके से एक तेंदुआ बुजुर्ग महिला के पास पहुंच गया और उस पर हमला कर दिया। लेकिन, महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी झड़ी से उसका सामना किया और मार-मारकर तेंदुए को वहां से भगा दिया। जिस तरह से निर्मला देवी ने तेंदुए से मुकाबला किया वह भागाने पर मजबूर हो गया। हालांकि, इस घटना में महिला को मामूली चोटें आई हैं। इतना ही नहीं महिला के शोर मचाने पर कुछ स्थानीय लोग मदद के लिए वहां पहुंच गए। देखें वीडियो...

महिला ने तो कमाल कर दिया

यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। ट्विटर पर इस वीडियो को @Aruneel_S ने शेयर किया है। अब यह वीडियो धीरे-धीरे वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग शॉक्ड हैं। वहीं, कुछ लोग महिला की तारीफ भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस इलाके में यह तीसरी घटना है। इससे पहले  एक तेंदुए ने 4 साल के बच्चे पर उस समय हमला कर दिया, जब वह अपने घर के बाहर खेल रहा था। बड़ी बिल्ली ने लड़के को घसीटने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय ने उस बच्चे को बचा लिया। 

अगली खबर