OMG: योग की कठिन मुद्रा में लड़की ने लगाया ऐसा निशाना, तींरदाजी की कायल हुई पूरी दुनिया

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 11, 2022 | 18:19 IST

Amazing Video of Female Archer: यह वीडियो एक महिला तीरंदाज का है। जिसने योग करते हुए ऐसा निशाना लगाया, जिसकी शायद ही कोई कल्पना कर सकता है। वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। हर कोई इस वीडियो को पसंद और शेयर कर रहा है। 

yoga
महिला तीरंदाज  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • योग का हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • योग की कठिन मुद्रा में लड़की ने की तीरंदाजी
  • तीरंदाजी देखकर लोगों को याद आए अर्जुन

Amazing Video of Female Archer: लगातार अभ्यास करने से असंभव काम भी संभव हो जाते हैं। हर रोज योग का अभ्यास करने से आप अपने शरीर को किसी औजार की तरह बना सकते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई है। यह वीडियो एक महिला तीरंदाज का है। जिसने योग करते हुए ऐसा निशाना लगाया, जिसकी शायद ही कोई कल्पना कर सकता है। वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। हर कोई इस वीडियो को पसंद और शेयर कर रहा है। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला तीरंदाज ने अपने शरीर और अपने दिमाग का ऐसा संतुलन बनाया कि उसने हाथों के बजाय अपने पैरों से ही सटीक निशाना लगा दिया। आप देख सकते हैं कि महिला तीरंदाज योग की कठिन मुद्रा करते समय निशाना लगा रही है। इस वीडियो को देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं। महिला तीरंदाज की प्रतिभा और योग की मुद्रा की दुनिया दीवानी हो गई है। वीडियो देखकर आपको भी महसूस हो जाएगा कि इस मुद्रा के साथ तीरंदाजी करने के लिए महिला ने कितना कठिन अभ्यास किया होगा। देखें वीडियो-

दुनिया को हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला तीरंदाज ने अपने दोनों हाथों को एक बेस पर रखा हुआ है और अपने दोनों पैर हवा में करके बैलेंस बना रही है। वह देखते ही देखते शीर्षासन की मुद्रा में आ जाती है। इसी मुद्रा में शानदार बैलेंस बनाते हुए वह अपने दोनों पैरों को ऊपर ले जाती है। महिला ने अपने एक पैर में धनुष फंसाया हुआ है। इस धनुष में तीर लगा हुआ है। आप देख सकते हैं कि तीर में आग जल रही है। इसके बाद महिला अपने दूसरे पैर से हवा में ही धनुष की डोर खींचती है और लक्ष्य को टारगेट करते हुए निशाना लगाती है। इसके बाद वह जैसे ही धनुष से बाण छोड़ती है, वह बाण सीधा जाकर अपने निशाने पर लगता है। 

ये भी पढ़ें- विशालकाय सांप को देखते ही पूंछ पकड़कर खींचने लगा दो साल का बच्चा, देखें फिर क्या हुआ

इस वीडियो को हरियाणा योग परिषद के चेयरमैन डॉक्टर जयदीप आर्य ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए डॉक्टर जयदीप आर्य ने कैप्शन में लिखा, 'योग कुशलता का साधन है।' फिलहाल, वीडियो देखकर इसकी लोकेशन अथवा महिला तीरंदाज के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन महिला के वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। कई लोगों ने महिला तीरंदाज की तुलना महान धनुर्धर माने जाने वाले 'अर्जुन' से की है।

अगली खबर